Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jeetendra Property Sale: ये 83 वर्षीय अभिनेता रातों-रात बने ₹855 करोड़ के मालिक, नेटवर्थ हुई डेढ़ हजार करोड़ के पार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने अंधेरी में 855 करोड़ रुपये की संपत्ति एक विदेशी कंपनी को बेच दी है. 2.39 एकड़ की इस जमीन पर डेटा सेंटर बनेगा. यह सौदा मुंबई के रियल एस्टेट में इस साल की बड़ी डील्स में से एक है.

Jeetendra Property Sale

Jeetendra Property Sale: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं, इसकी वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि रियल एस्टेट डील है, जिसकी चर्चा हो रही है. ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर कौन है इस प्रोपर्टी का खरीदार

जितेंद्र कपूर बने ₹855 करोड़ के मालिक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता जितेंद्र और उनके परिवार की कंपनियों, पैंथियन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड और तुषार इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, ने मुंबई के अंधेरी में 2.39 एकड़ की जमीन 855 करोड़ रुपये में बेची है. यह सौदा मई 2025 में फाइनल हुआ. जिसकी खरीदार भी देश की नहीं, बल्कि जापान की प्रमुख कंपनी NTT ग्लोबल डेटा सेंटर्स है, जो इस संपत्ति पर डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना बना रही है.

सैकड़ों करोड़ रुपए के सौदे का विवरण

यह संपत्ति अंधेरी के पॉश इलाके में स्थित है, जहां जितेंद्र की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स का आईटी पार्क मौजूद है। इस डील में जमीन के साथ-साथ इस पार्क का कुछ हिस्सा भी शामिल है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सौदा मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में इस साल की सबसे बड़ी डील्स में से एक है. जितेंद्र की कुल संपत्ति 1512 करोड़ रुपये आंकी गई है, और यह सौदा उनकी व्यापारिक समझ को दर्शाता है.

जानिए कौन है खरीदार?

NTT ग्लोबल डेटा सेंटर्स ने इस संपत्ति को डेटा सेंटर के लिए खरीदा है, जो डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार में महत्वपूर्ण कदम है. YouTube पर Bharat Express के वीडियो में इस डील की चर्चा करते हुए बताया गया कि यह सौदा मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट में नई संभावनाएं खोलेगा. NTT की योजना इस क्षेत्र में अत्याधुनिक डेटा सेंटर स्थापित करने की है, जो तकनीकी विकास को बढ़ावा देगा.

जितेंद्र का सिनेमाई एवं बिजनेस का सफर

अभिनेता जितेंद्र ने न केवल अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता, बल्कि फिल्मों के बाद उन्होंने बिजनेस में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. बताया जा रहा है कि उनकी बेटी एकता कपूर और बेटे तुषार कपूर भी हालिया सौदे में शामिल थे.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital