Kajal Raghwani Interview: भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में एक्ट्रेस काजल राघवानी के बयानों ने इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है. काजल ने पावरस्टार पवन सिंह पर जबरदस्ती किसिंग सीन दबाव बनाने और आम्रपाली दुबे पर काम से निकलवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं.
काजल राघवानी ने पवन सिंह पर फिल्म की शूटिंग के दौरान जबरदस्ती किसिंग सीन का दबाव बनाने और मना करने पर सेट छोड़कर जाने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने आम्रपाली दुबे पर दिनेश लाल यादव (निरहुआ) के जरिए उन्हें काम से निकलवाने का भी दावा किया है.
अभिनेत्री काजल राघवानी ने बड़े सितारों पर तीखे हमले किए
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी ने हाल ही में प्रसारित शो ‘भोजपुरी बवाल’ में भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारों पर तीखे हमले किए हैं. शो के प्रोमो में काजल ने साल 2008 की फिल्म ‘कैसे हो जाला प्यार’ की शूटिंग का एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि कैसे अभिनेता पवन सिंह ने बिना पूर्व जानकारी के एक रोमांटिक किसिंग सीन करवाने की कोशिश की थी.
पवन सिंह नाराज होकर शूटिंग का सेट छोड़कर चले गए (Kajal Raghwani Pawan Singh Controversy)
काजल ने खुलासा किया कि जब उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी थी, तब इसमें किसी भी किसिंग या इंटीमेट सीन का जिक्र नहीं था. सेट पर आने के बाद हीरो ने जब इस सीन की बात की, तो पूरी टीम उनके समर्थन में आ गई. काजल का कहना है कि जब उन्होंने इस सीन को करने से साफ इनकार कर दिया, तो पवन सिंह नाराज होकर शूटिंग का सेट छोड़कर चले गए.
दोबारा कभी पवन सिंह के साथ काम नहीं किया (Dinesh Lal Yadav Nirahua)
इस घटना के बाद काजल राघवानी ने दोबारा कभी पवन सिंह के साथ काम नहीं किया. अपनी बात रखते हुए काजल ने कहा कि महिला कलाकार की सहमति और उसके कंफर्ट का सम्मान करना बेहद जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ स्टार होने से कोई सम्मान का हकदार नहीं बन जाता, बल्कि महिलाओं की इज्जत करना भी आना चाहिए.
इसी दौरान काजल ने अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ पर भी निशाना साधा. काजल ने आरोप लगाया कि निरहुआ के कहने पर आम्रपाली ने उन्हें काम से हटवाया था. काजल ने कड़े शब्दों में कहा कि जो लोग खुद को बड़ा समझते हैं, उन्हें पहले इंडस्ट्री संभालनी चाहिए और फिर बड़ी-बड़ी बातें करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें-‘यश को सिर्फ यश हरा सकता है’: ‘टॉक्सिक’ के डार्क ट्रेलर ने उड़े फैंस के होश, मचेगी बॉक्स ऑफिस पर तबाही
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
