Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Tejas Release Date: इंतजार खत्म कंगना रनौत की ‘तेजस’ को मिली नई डेट, इस तारीख को सिनेमाघरों में दिखाएंगी दम

Kangana Ranaut Tejas: कंगना रनौत फिल्म तेजस लेकर आ रही हैं. इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है. तेजस 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Tejas Clashes Ganpath: कंगना रनौत अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. वह हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत बनी फिल्म ‘टिकू वेड्स शेरू’ की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर मुख्य भूमिका में नजर आये हैं. अब कंगना ने अपनी फिल्म ‘तेजस’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

इस फिल्म से उन्होंने अपना लुक पहले ही शेयर कर दिया था. अब फिल्म से अपने लुक की तस्वीरों के साथ उन्होंने फिल्म की डेट बताई है. तेजस 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. तेजस अब टाइगर की फिल्म से क्लैश होने जा रही है.

कंगना रनौत एयरफोर्स की वर्दी पहनकर विमान से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में वह एक्शन सीन करती नजर आ रही हैं और उनके पीछे जलती हुई कार नजर आ रही है. दोनों फोटो को देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हमारे बहादुर वायुसेना पायलटों की बहादुरी को सम्मान. तेजस 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

टाइगर श्रॉफ

वहीं कृति सेनन की फिल्म गणपत भी 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. दोनों ही फिल्में एक्शन ड्रामा होने वाली हैं जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ सकता है. अब देखना होगा कि कौन सी फिल्म रिलीज डेट आगे बढ़ाती है. या फिर दोनों एक ही दिन रिलीज होंगी.

आपको बता दें कि पहले कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 20 अक्टूबर को ही रिलीज होने वाली थी. यह फिल्म इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान लगे आपातकाल पर आधारित है. विकास बहल की गणपत के लिए 20 अक्टूबर की रिलीज़ डेट तय करने के बाद, कंगना ने इमरजेंसी की रिलीज़ डेट को स्थगित करने का फैसला किया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital