मनोरंजन

नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया पर कंगना रनौत ने कसा तंज,कहा, ‘क्या बदमाशी है, मुझे रोना आ रहा है’

Kangana Ranaut On Nawazuddin Wife:  नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नि के बीच का विवाद इन दिनों  चर्चा  का विषय बना हुआ है. अभी हाल ही में आलिया ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. जो इंटरनेट पर तहलका मचाए हुए है. एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आलिया सिद्दीकी को निशाने पर लिया है.

कंगना रनौत का नवाजुद्दीन की वाइफ पर फूटा गुस्सा

दरअसल एक्ट्रेस ने ये पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा कि, “इतना दुख हो रहा है ये सब देख नवाज साहब को उनके घर के बहार ऐसे बेइज्जत किया जा रहा है. उन्होंने अपना सब कुछ फैमिली को दे दिया, कई साल रेंट पर रहे, रिक्शा में शूटिंग पर आते थे,पिछले साल ही उन्होंने ये बंगला खरीदा था और अब उनकी एक्स वाइफ इसे लेने आई है.बहुत दुख की बात है.’

एक्ट्रेस बोलीं नवाज को धमकाना गलत है

बता दें कि अपने पोस्ट में कंगना रनौत ने लिखा कि, ‘नवाज साहब ने आज तक जो भी कमाया वो उन्होंने अपने भाइयों को दे दिया है. एक्ट्रेस ने बताया कि कई साल पहले एक्स वाइफ जिसे उन्होंने तलाक दे दिया था उसके लिए भी उन्होंने मुंबई में एक फ्लैट खरीदा, फिर अपनी मां के लिए एक बंगला खरीदा. तब वो बहुत एक्साइटिड थे और अब ये क्या हो रहा है. मुझे भरोसा नहीं हो रहा कि वो आज सड़क पर आ गये है और वो इतने बड़े स्टार का वीडियो बना रही हैं. क्या बदतमीजी है ये, ऐसा देखकर रोने का मन कर रहा है. एक्टिंग करके  पैसा कमाना बहुत ही मुश्किल है, एक्टर बहुत  ही ज्यादा मेहनत करते हैं. वो कैसे घर को अपने पास रखने का फैसला कर सकती हैं?

ये भी पढ़ें-Pathaan: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने मचाई धूम, दुनियाभर में 900 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी प्रोजेक्ट्स का एक हिस्सा हैं

वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पास अभी कई फिल्में है. जिसमें ‘टीकू वेड्स शेरू’, ‘नूरानी चेहरा’, ‘बोले चूड़ियां’ और ‘अफवाह’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

32 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

44 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

1 hour ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

2 hours ago