Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Kantara Chapter 1 Collection: 5 दिनों में इतनी कमाई कर तोड़ा 10 साल पुरानी फिल्म का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड

कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इस फिल्म ने न केवल अपने घरेलू बाजार में, बल्कि विदेशों में भी अपनी जबरदस्त पकड़ से पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा.

कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इस फिल्म ने न केवल अपने घरेलू बाजार में, बल्कि विदेशों में भी अपनी जबरदस्त पकड़ से पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा. कांतारा चैप्टर 1 ने केवल पांच दिनों में ही ऐसी रफ्तार पकड़ी जिसे रोकना लगभग मुश्किल हो गया है.

बजट से कमा चुकी दोगुना

2022 में रिलीज हुई कांतारा की सफलता के बाद दर्शकों की उम्मीदें उसके प्रीक्वल से काफी बढ़ गई थीं, जिसपर खरा उतरकर इसने इतिहास रच दिया है. फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी और देखते ही देखते अपना पूरे बजट का दोगुना कमाई कर चुकि है. इनमें से 55.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन सिर्फ ओवरसीज मार्केट से आया है. इसने केवल 5 दिनों में ही इतनी कमाई कर ली कि 10 साल पुरानी वर्ल्डवाइड फिल्म का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

इन फिल्मो का तोड़ा रिकॉर्ड

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपने पूरे बजट को महज कुछ ही दिनों में वसूल कर लिया है और अब यह अपने बजट से दोगुनी कमाई कर चुकी है. दशहरे की छुट्टियों का फायदा उठाते हुए कांतारा चैप्टर 1 ने भारत में लगभग सभी बड़े फिल्मों को पछाड़ दिया है. इससे पहले यह फिल्म बैंग-बैंग, एक था टाइगर, द कश्मीर फाइल्स, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, फाइटर, दृश्यम और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों को मात दे चुकी थी. लेकिन अब ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म ने 10 साल पहले आई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है, जिसने 355 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की थी.

विदेशों में बेसब्री से हुआ था इंतजार

फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर रिलीज होते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था. छोटे से टीजर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर ऐसा क्रेज देखने को मिला कि न केवल भारत बल्कि विदेशों में इसका इंतजार बेसब्री से किया गया.

कांतारा चैप्टर 1 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, मलेशिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम जैसे कई देशों में रिलीज किया गया है. इसने सिर्फ अमेरिका में ही लगभग 21.39 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: एक बार फिर कॉमेडी क्वीन भारती सिंह के घर गूंजने वाली है किलकारी, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दी फैंस को खुशखबरी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital