Bharat Express DD Free Dish

Sunjay Kapur को पहले ही था अपनी मौत का एहसास? वायरल हो रही है उनकी X पोस्ट

Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनकी कुछ दिन पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट अब वायरल हो रही है, जिससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्हें अपने अंत का पूर्वाभास हो गया था.

Karisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे. 12 जून की रात को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. इस बीच, उनकी एक पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि शायद उन्हें अपनी मौत का पहले से आभास हो गया था.

संजय कपूर ने मौत से तीन दिन पहले अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक मोटिवेशनल पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने लिखा था कि, “प्रगति के लिए साहसी विकल्पों की जरूरत होती है, परफेक्ट हालातों की नहीं. तुम्हारा समय इस धरती पर सीमित है…”

अब लोग इस पोस्ट को उनकी मौत से जोड़ रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें अपने अंत का आभास हो गया था.

प्लेन क्रैश पर आखिरी पोस्ट

संजय कपूर ने अपनी अंतिम पोस्ट 12 जून की शाम को की थी. इसमें उन्होंने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर दुख जताया था. उन्होंने लिखा था –”अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश की खबर बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति दे.”

तलाक के बाद संजय कपूर ने मॉडल और बिजनेसवुमन प्रिया सचदेव से दूसरी शादी की थी. दोनों एक साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे थे.

करिश्मा कपूर से शादी और तलाक

संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी. हालांकि यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला. दोनों ने साल 2014 में तलाक ले लिया. उनके दो बच्चे हैं – बेटी समायरा और बेटा कियान. अब संजय कपूर की यह अचानक मौत और उनकी कुछ दिन पहले की पोस्ट लोगों के मन में कई सवाल छोड़ गई है.

ये भी पढ़ें: Sunjay Kapur Death: मधुमक्खी ने ली संजय कपूर की जान, पोलो खेलते वक्त हुआ ये चौंकाने वाला हादसा

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read