मनोरंजन

Babita Kapoor Birthday: करिश्मा ने मां बबीता कपूर के बर्थडे पर शेयर की पुरानी तस्वीर, करीना ने दिया रिएक्शन ‘उफ्फ्फ मम्मी कितनी हॉट थीं..’

Babita Kapoor Birthday: बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस करीना और करिशमा कपूर की मां एक्ट्रेस बबीता कपूर का कल यानी 20 अप्रैल को बर्थडे था. ऐसे में अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर बी टाउन की सुपरस्टार करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. इस फोटो को देखकर करिश्मा की छोटी बहन करीना कपूर खान ने अपना रिक्शन दिया है.

करीना ने मां की फोटो पर किया कमेंट

बबीता कपूर इस साल अपना 76वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर कपूर परिवार में हर कोई बबीता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है. ऐसे में बबीता की बेटियां कैसे पीछे रह सकती थीं? मां के बर्थडे के खास मौके पर करिश्मा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर हैप्पी बर्थडे विश किया है. इस फोटो में आपको करिश्मा कपूर के बचपन की झलक देखने को मिलेगी.

साथ ही करिश्मा की मां बबीता उन्हें गोद में लिए खड़ी हैं. इस तस्वीर को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये तस्वीर कितनी पुरानी है. करिश्मा कपूर और बबीता की इस फोटो पर करीना कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि- ‘उफ्फ मां इतनी हॉट थी, ये हमें भी मां से ही मिला है.’ इस फोटो पर करीना के अलावा बी टाउन की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया है और लिखा है कि- ‘बहुत प्यारा.’ ऐसे में बबीता कपूर की ये थ्रोबैक फोटो तेजी से वायरल हो रही है.

ये भी पढ़ें- Dream Girl 2: क्या ड्रीम गर्ल ‘पूजा’ के चक्कर में अब भी कुंवारे हैं सलमान खान? खुलने वाला है कोई बड़ा राज!

करीना ने कुछ इस तरह मां को बर्थडे विश किया

साथ ही करीना कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मां बबिता (Babita Kapoor) की छोटे बेटे जहांगीर के साथ फोटो शेयर की है. इस फोटो के साथ करीना ने अपनी मां को बर्थडे विश किया है. करीना ने फोटो के कैप्शन में लिखा है कि- ‘मेरी मां, मेरा पहला घर, मेरा हमेशा के लिए घर, इस दुनिया में मैं जिन सबसे खूबसूरत शख्स को जानती हूं, उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं.’

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago