Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश में भ्रष्टाचारियों के ठिकानों पर छापेमारी के बीच बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन फिर डालेंगे ‘रेड’, जानें रिलीज डेट

Raid Movie Sequel: अजय देवगन फिर से आई आर एस ऑफिसर अमे पटनायक के रोल में लौटने जा रहे हैं. अगली फिल्म में भी एक रियल लाइफ पर बेस्ड कहानी होगी. इसे एक सॉलिड थ्रिलर फिल्म माना जा रहा है.

Ajay Devgan New Movie: अजय देवगन की हिट फिल्म ‘रेड’ का धमाकेदार सीक्वल आने वाला है. फिल्म निर्माताओं ने इसकी पुष्टि कर दी है. निर्माताओं ने ‘रेड’ के सीक्वल का पोस्टर शेयर किया है. 2018 की ब्लॉकबस्टर ‘रेड’ की जबरदस्त सफलता के बाद अजय देवगन ‘रेड 2’ के लिए निर्देशक राजकुमार गुप्ता के साथ फिर से जुड़े हैं. अभी तक अजय के फैंस उनकी ‘सिंघम अगेन’ का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उनकी एक और फिल्म के सीक्वल का ऐलान हो गया है.

फिर से रेड डालने को तैयार अजय

अजय देवगन फिर से आई आर एस ऑफिसर अमे पटनायक के रोल में लौटने जा रहे हैं. जानकारी में सामने आया है कि ‘रेड 2’ भी एक रियल लाइफ पर बेस्ड कहानी होगी. शनिवार से मुंबई में ‘रेड 2’ का शूट शुरू हो चुका है. अजय देवगन, इलियाना डी’क्रूज़, सौरभ शुक्ला और अमित सियाल स्टारर ‘रेड’ की कहानी ने थिएटर्स में दर्शकों को उनकी सीट से चिपककर बैठने पर मजबूर कर दिया था. इसे एक सॉलिड थ्रिलर फिल्म माना जाता है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अजय इस बार किसके घर पर रेड डालने वाले हैं.

शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

अजय देवगन की ‘रेड’ का सीक्वल आने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म की शूटिंग आज 6 जनवरी से मुंबई में शुरू हो गई है और इसे बड़े पैमाने पर मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शूट किया जाएगा. ‘रेड 2’ का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने अपने बैनर टी-सीरीज और पैनोरमा स्टूडियो के तहत किया है.

‘Raid 2’ की रिलीज डेट

जानकारी बताती है कि फिल्म का शूट मुंबई में शुरू हुआ है लेकिन इसके हिस्से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की कई लोकेशंस पर शूट किए जाएंगे. इस बार ही फिल्म को राज कुमार गुप्ता ही डायरेक्ट कर रहे हैं. मेकर्स ने अभी से रिलीज के लिए डेट भी पक्की कर ली है और ‘रेड 2’ 15 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital