मनोरंजन

KBC 14: पिज्जा, बर्गर खाकर भी नहीं बढ़ा विक्की कौशल का वजन, सुनकर हैरान रह गए बिग बी, जानिए कियारा का कैसा था रिएक्शन…

KBC 14:  एक्टर विक्की कौशल जंक फूड खाना बेहद पसंद करते है. वैसे तो वह पंजाबी है. लेकिन टेस्ट उनका थोड़ा इटैलियन खाने का है. विक्की कौशल और कियारा आडवाणी, अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘केबीसी 14’ में नजर आ रहे है. हॉटसीट पर बैठे दोनों ही एक्टर्स अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ किस्से बताने वाले हैं. मेकर्स सोशल मीडिया पर दर्शकों के लिए कुछ प्रोमोज शेयर कर रहे हैं, जिनमें से एक प्रोमो में विक्की बताते नजर आ रहे हैं कि वह एक समस्या से घिरे हैं. वह यह है कि पिज्जा, बर्गर खाने के बाद भी उनका वजन बढ़ता नहीं है. अमिताभ बच्चन और कियारा आडवाणी, विक्की की यह बात सुनकर हैरान होते हैं.

वायरल हो रहा न्यू प्रोमो

अमिताभ बच्चन से विक्की डिटेल में कहते हैं कि सर, मुझे न एक बहुत ही खूबसूरत प्रॉब्लम है. मेरा वजन नहीं बढ़ता सर. विक्की की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन का मुंह खुला का खुला रह जाता है. विक्की आगे कहते हैं कि मैं बर्गर, पिज्जा खाकर वजन घटा सकता हूं. इस बात पर कियारा हंसती हैं और अमिताभ बच्चन ऑडियन्स की ओर देखने लगते हैं.

अमिताभ बच्चन, विक्की से पूछते हैं कि तो वजन बढ़ाने के लिए क्या करते हैं आप? विक्की कहते हैं कि फिर सर मैं बहुत ही बोरिंग खाना खाता हूं. जैसे की सबकुछ ग्रिल्ड खाना है. कियारा पूछती हैं कि क्या ऐसा खाना खाने से तुम्हारा वजन बढ़ जाता है? विक्की हामी भरते हुए कहते हैं कि हां. बढ़ता है और यह बात सुनकर अमिताभ का सिर चकराने लगता है. वह हैरान होते हैं कि आखिर ग्रिल्ड खाना खाकर कोई कैसे वजन बढ़ा सकता है.

विक्की आगे कहते है कि सर, लोग जिम जाते हैं वजन घटाने के लिए और मुझे जिम जाना पड़ता है वजन बढ़ाने के लिए. अमिताभ का इसपर रिएक्शन आता है कि यह तो उल्टी बात हो गई एकदम. विक्की मुस्कुराते हैं और कहते हैं कि लेकिन सर, पंजाबियों के लिए यह बहुत अच्छी प्रॉब्लम है. इसपर अमिताभ और कियारा दोनों ही ठहाके लगाकर हंसते हैं और कहते हैं कि लेकिन सर, पंजाबियों के लिए यह बहुत अच्छी प्रॉब्लम है. इसपर अमिताभ और कियारा दोनों ही ठहाके लगाकर हंसते हैं और प्रोमो खत्म हो जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

5 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

5 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

22 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

36 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

59 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

2 hours ago