Bharat Express DD Free Dish

Kiara Advani और Sidharth Malhotra के घर आई नन्हीं परी, शादी के 2 साल बाद घर में गूंजी किलकारी

Kiara Advani और Sidharth Malhotra की ज़िंदगी में आई नन्हीं परी. कियारा ने बेटी को जन्म दिया है, जिससे फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई है.

kiara advani sidhart malhotra

बॉलीवुड का फेवरेट कपल Kiara Advani और Sidharth Malhotra अब पैरेंट्स बन चुके हैं. जी हां, खबरें हैं कि कियारा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है.

भले ही कपल ने अभी तक इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन फैंस की खुशी देखने लायक है. सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है. सभी अपने फेवरेट स्टार कपल को नए जीवन के इस खूबसूरत पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.

बेटी के जन्म की खबर से फैंस झूम उठे

कुछ दिन पहले ही कियारा को अपने परिवार के साथ एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि खुशखबरी बस आने ही वाली है.

अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा ने एक हेल्दी बेबी गर्ल को जन्म दिया है.  वहीं पापा बने सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस के साथ खुशी जाहिर की है. पोस्ट की गई फोटो में लिखा है- “हमारा दिल भर गया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है. हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

प्रेग्नेंसी जर्नी को किया खुलकर एन्जॉय

कियारा आडवाणी ने फरवरी 2025 में अपने मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर बड़ी ही प्यारी तस्वीर के साथ शेयर की थी. उन्होंने सिद्धार्थ के साथ एक फोटो पोस्ट की थी जिसमें दोनों अपने हाथ में छोटे से सफेद बेबी सॉक्स पकड़े नजर आ रहे थे.

कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “हमारे जीवन का सबसे बड़ा तोहफा…जल्द आ रहा है.” पोस्ट में बेबी, हार्ट और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी थीं.

इसके बाद से कियारा अक्सर मेट गाला, अवॉर्ड फंक्शन और सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं, और फैंस ने हर बार उन्हें ढेर सारा प्यार दिया.

शादी से लेकर पैरेंटहुड तक का सफर

कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. दोनों ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया.

इसके बाद फरवरी 2023 में राजस्थान के एक खूबसूरत फोर्ट में शाही अंदाज में शादी की. तब से लेकर अब तक ये जोड़ी बी-टाउन की मोस्ट लव्ड कपल्स में से एक बन चुकी है.

वहीं फैंस दोनों की माता-पिता बनने की खबर सुनने के बाद कपल को जमकर बधाई दे रहे हैं. साथ ही कई बड़े सितारे और कपल के दोस्तो ने भी सिद्धार्थ और कियारा को जमकर बधाई दी है.

ये भी पढ़ें- Panchayat फेम एक्टर Aasif Khan को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती होकर शेयर किया बेहद इमोशनल पोस्ट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read