होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
'बेशर्म रंग' गाने पर नीमा पॉल ने किया डांस (फोटो)
Neema Paul Dance On Besharam Rang: सोशल मीडिया स्टार किली पॉल (Kili Paul) हमेशा बॉलीवुड गानों पर डांस करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं, जिसे लोग बेहद पसंद करते है. बता दें कि अब उनकी बहन नीमा पॉल ने दीपिका पादुकोण के गाने बेशर्म रंग पर डांस किया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल स्टार किली पॉल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उनकी बहन नीमा पॉल ‘बेशर्म रंग’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. वहीं, उनसे दूर खड़े किली पॉल भी इस गाने पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने दीपिका पादुकोण के स्टेप्स को कॉपी करने की कोशिश की है और कुछ हद तक कामयाब भी हुई हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए किली पॉल ने कैप्शन में लिखा, ‘ट्रेंड उन्होंने अपना बेस्ट करने की पूरी कोशिश की’.
बता दें कि नीमा पॉल और किली पॉल के इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा, ‘आपने तो दीपिका पादुकोण से भी अच्छा किया है’. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों को ढेर सारा प्यार.’ इसके अलावा कई यूजर्स किली पॉल और नीमा पॉल की वीडियो पर कॉमेंट करते हुए उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. मालूम हो कि किली पॉल और नीमा पॉल तंजानिया के रहने वाले हैं. दोनों ने बॉलीवुड गानों पर डांस और लिपसिंक करके पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है.
ये भी पढ़ें- Rashmika Mandana: फैंस ने रश्मिका मंदाना का किया पीछा तो एक्ट्रेस ने दिए ऐसे रिएक्शन, अब हो रही तारीफ, देखें वीडियो
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान (Pathaan) का गाना बेशर्म रंग (Besharam Rang) ट्रेंडिंग पर हैं. इस गाने पर आम इंसान से लेकर कई सेलेब्स वीडियो बना चुके हैं. बता दें कि फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…