मनोरंजन

KKBKKJ BO Collection: ईद पर ‘किसी का भाई किसी की जान’ की कमाई में आया बंपर उछाल, जानिए दूसरे दिन फिल्म ने की कितनी कमाई

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार सलमान खान की लेटेस्ट फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ईद के मौके पर सलमान फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ लेकर आए हैं. ओपनिंग डे का कलेक्शन ठीक-ठाक रहा, लेकिन दूसरे दिन कमाई में काफी बढ़ोतरी हुई है. जानते हैं KKBKKJ ने दूसरे दिन कितना बिजनेस किया.

किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

किसी का भाई किसी की जान ईद से एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. पहले दिन फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन वीकेंड और ईद की छुट्टी के चलते उम्मीद की जा रही थी कि दूसरे दिन का कलेक्शन जबरदस्त होगा. वैसे शुरुआती ट्रेड्स की मानें तो सक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 25 करोड़ रुपये है.

KKBKKJ ने पहले दिन की कमाई

शनिवार को फिल्म ने जबरदस्त कमाई की. फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है. इससे सल्लू मियां का क्रेज साफ नजर आ रहा है। ओपनिंग डे कलेक्शन भी सामान्य रहा. तरण आदर्श के मुताबिक, सलमान की फिल्म ने पहले दिन 15.81 करोड़ रुपये की कमाई की.

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra And Nick Jonas Video: रोम की सड़कों पर प्रियंका-निक का रोमांटिक अंदाज, लिप-लॉक वीडियो हुआ वायरल

KKBKKJ की स्टार कास्ट

सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ से कई सितारों ने डेब्यू किया था। सलमान खान के अपोजिट पूजा हेगड़े हैं। इसके अलावा शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी और विनाली भटनागर जैसे सितारे डेब्यू कर चुके हैं. फिल्म में वेंकटेश, राघव जुयाल और जस्सी गिल भी हैं।

ईद पर सलमान खान की इन फिल्मों ने किया धमाल

ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो साल 2011 में रिलीज हुई भाईजान की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ ने ओपनिंग डे पर 21.60 करोड़, एक था टाइगर- 32.93, किक- 26.40, बजरंगी भाईजान- 27.25, सुल्तान- 36.54 की कमाई की थी. , ट्यूबलाइट-21.15, रेस 3- 29.17 और भारत-42.30 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

Dimple Yadav

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

7 hours ago