देश

Amritpal Arrest: अमृतपाल को लेकर असम रवाना हुई पंजाब पुलिस, प्लेन से ले जाया जा रहा असम

Amritpal Singh: ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब के मोगा से गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं अब पुलिस ने उसकी गिरफ्तार पर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. इसके साथ ही अफवाहों पर ध्यान ने देने की बात कही गई है. पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रख रही है ताकि कोई भड़काऊ पोस्ट करके माहौल खराब करने की कोशिश न करें. पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा-  पुलिस की अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, न ही कोई गलत और निराधार खबर फैलाएं. शांति बनाए रखें.

सूत्रों के अनुसार ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह को डिब्रूगढ़ जेल में भेजा जा रहा है. जिसके लिए बठिंडा से विशेष विमान के जरिए उसे असम भेजा जाएगा.

बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन पर अमृतपाल

वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन ले आई. उसे आज सुबह मोगा से गिरफ्तार किया गया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) लगा हुआ है और उसे डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा.’’ वहीं, पंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक के खिलाफ पहले ही सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया हुआ है.

ये भी पढ़ें-  Amritpal Arrest: 36 दिनों बाद पकड़ा गया भगोड़ा अमृतपाल, पंजाब पुलिस ने मोगा से किया गिरफ्तार

चाचा और पप्पलप्रीत को भेजा गया डिब्रूगढ़ जेल

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को पकड़ने से पहले उसके चाचा हरजीत सिंह और उसके करीबी दोस्त पप्पलप्रीत को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उन्हें भी असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था. जहां उनसे अमृतपाल को लेकर पूछताछ की गई थी. बता दें कि क्योंकि इससे पहले भी अमृतपाल के कई खालिस्तानी साथियों को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

6 minutes ago

काशी में लगेगी संस्कृति संसद: 3 हजार संत-विद्वान जुटेंगे, जेन-जी को मिलेगा अपनी बात रखने का मंच

Sanskriti Sansad 2026: काशी में 3 से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाली संस्कृति संसद…

8 minutes ago

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

33 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

47 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

1 hour ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

1 hour ago