Archana Puran Singh Accident: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह को एक दुखद घटना का सामना करना पड़ा. जी हां, आपको बता दें कि वो राजकुमार राव की फिल्म के लिए शूटिंग कर रही थीं, जब अचानक उनका एक एक्सीडेंट हुआ. इस हादसे के बाद उन्हें तुरंत नानावटी मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. उनकी चोटों को लेकर उन्होंने खुद एक व्लॉग डाला, जिसमें उन्होंने अपनी हालत और सर्जरी के बारे में बताया है.
हाथ में फ्रैक्चर, चेहरे पर निशान (Archana Puran Singh Accident)
अर्चना पूरन सिंह ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया कि उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है और उनके चेहरे पर भी निशान आ गए हैं. वीडियो में ये भी दिखाया गया कि उनके बेटे आयुष्मान ने उनके छोटे बेटे आर्यमन को इस बारे में बताया. जैसे ही आर्यमन को उनकी मां की सर्जरी के बारे में पता चला वो इमोशनल हो गए और रोने लगे.
अर्चना का पॉजिटिव मेसेज
View this post on Instagram
वहीं अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘जो होता है अच्छे के लिए होता है… मैं इस पर विश्वास करने की कोशिश कर रही हूं. मैं ठीक हूं और पॉजिटिव रहने की कोशिश कर रही हूं.’ उन्होंने ये भी बताया कि एक हाथ से काम करने में कितनी मुश्किल होती है, ये अब उन्हें महसूस हो रहा है.
यह भी पढ़ें: अब पाकिस्तान में शादी करेंगी Rakhi Sawant! दो शादियां टूटने के बाद एक्ट्रेस को PAK में मिला दूल्हा
शूटिंग के दौरान हुआ हादसा (Archana Puran Singh Accident)
इंस्टाग्राम की वीडियो में ये देखा गया कि शूटिंग के दौरान अचानक अर्चना की चीखें सुनाई देती हैं. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है. उनके पति परमीत सेठी ने भी बताया कि अर्चना का एक्सीडेंट हुआ था और कल उनका ऑपरेशन हुआ था. अर्चना ने बताया कि अब उनके हाथ की सूजन कम हो गई है, लेकिन पहले यह बहुत बड़ी हो गई थी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



