Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रेड कार्पेट पर गिरीं ये दिग्गज एक्ट्रेस, कैमरे में कैद ‘oops मोमेंट्स’, देखें तस्वीरें

Liza Koshy: एक एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर गिर गईं और गिरने के बाद जिस तरह उन्होंने खुद को संभाला वो अंदाज लोगों बेहद पसंद आ रहा है…

Liza Koshy

Liza Koshy

Liza Koshy: आज 96वां अकादमी पुरस्कार का कार्यक्रम पूरा हो गया है. ये बात तो सभी जानते हैं कि दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह में अकादमी पुरस्कार सबसे टॉप पर आता है. हॉलीवुड हो या बॉलीवुड, हर एक सितारा यह खिताब पाने का सपना देखता है. वहीं इस भी कई सितारों ने अपने इस सपने को पूरा किया. वहीं इस अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर में विनर अनाउंसमेंट से पहले सभी सितारों ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा. इसी बीच एक एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर गिर गईं और गिरने के बाद जिस तरह उन्होंने खुद को संभाला वो अंदाज लोगों बेहद पसंद आ रहा है.

रेड कार्पेट पर गिरीं लीजा कोशी (Liza Koshy)

Liza Koshy

हॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा कोशी अपनी कातिलाना अदाओं से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा. वह रेड कार्पेट पर रेड कलर के लॉन्ग ऑफ शोल्डर गाउन में पहुंची. वहीं जब एक्ट्रेस पोज दे रही थी तभी उनका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गईं. हालांकि, उन्होंने इस चीज को काफी अच्छी तरह से हैंडल किया.

यह भी पढ़ें : Oscars 2024: ‘ओपेनहाइमर’ को 7 अवॉर्ड, किलियन मर्फी के सिर बेस्ट एक्टर का ताज, जॉन सीना के बिना कपड़ों के पहुंचने से लोग हैरान

लीजा कोशी ने खुद को ऐसे किया हैंडल (Liza Koshy)

Liza Koshy

जी हां लीजा कोशी ने खड़े होकर मजाक करके इस चीज को टालने की कोशिश की. उन्होंने मजाक करते हुए कहा- “वहां एक मैनहोल था. आप सभी ने उसे देखा?” जब किसी ने उनसे पूछा कि क्या वह ठीक हैं तो उन्होंने कहा- “मैं ठीक हूं. मैंने अपनी एड़ियों का बीमा करवाया है, इसलिए यह ठीक है. यह राइट-ऑफ है.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital