Bharat Express DD Free Dish

60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, विदेश जाने पर रोक

मुंबई सिटी पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके व्यवसायी पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है, यह कपल अक्सर अंतरराष्ट्रीय यात्राएं करता रहता है.

Shilpa Shetty और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति बिज़नेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर विवादों में हैं. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offences Wing) ने दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है. यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि दोनों अक्सर विदेश यात्रा करते हैं और पुलिस को आशंका है कि वे देश छोड़ सकते हैं.

60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

यह मामला करीब ₹60 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है. पुलिस के मुताबिक, 14 अगस्त को जुहू पुलिस स्टेशन में एक व्यापारी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था. व्यापारी का आरोप है कि शिल्पा और राज ने एक लोन-कम-इन्वेस्टमेंट डील के नाम पर उनसे करोड़ों रुपये लिए और फिर वापस नहीं किए.

विदेश जाने पर रोक

LOC एक ऐसा अलर्ट होता है जो इमिग्रेशन और बॉर्डर कंट्रोल पॉइंट्स को भेजा जाता है ताकि संबंधित व्यक्ति देश से बाहर न जा सके या उसकी मूवमेंट पर नज़र रखी जा सके. इस मामले में LOC जारी होने का मतलब है कि शिल्पा और राज अब बिना इजाज़त विदेश नहीं जा सकते.

कब हुई थी डील?

बताया जा रहा है कि यह डील 2015 से 2023 के बीच हुई थी, जिसमें व्यापारी ने दो किश्तों में पैसा ट्रांसफर किया था. यह रकम ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की कंपनी के खाते में गई थी जिसमें शिल्पा और राज डायरेक्टर थे. बाद में कंपनी बंद हो गई और व्यापारी को उसका पैसा वापस नहीं मिला.

शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा के वकील ने क्या कहा?

शिल्पा और राज की तरफ से उनके वकील ने बयान जारी कर कहा है कि ये आरोप बेबुनियाद हैं और यह एक पुराना मामला है जिसमें कंपनी पहले ही दिवालिया घोषित हो चुकी है. उन्होंने कहा कि सभी ज़रूरी दस्तावेज़ पुलिस को दिए जा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें-OTT के बादशाह मनोज बाजपेयी का नेटफ्लिक्स पर फिरसे जलवा, फिल्म की दिलचस्प कहानी ने लोगों का जीत दिल

अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कानूनी कार्रवाई होती है और क्या शिल्पा-राज को पूछताछ के लिए बुलाया जाता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read