मनोरंजन

Malaika Arora: 49 साल की मलाइका ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, 60 फोटोज में देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस लुक

Malaika Arora :  नए साल के मौके पर कई सेलेब्स ने अपनी साल 2022 की अनदेखी फोटो और वीडियो शेयर की हैं. जहां बीते दिनों आलिया ने अपनी प्रैग्नेंसी और शादी की अनदेखी फोटो शेयर की तो वहीं अब एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने 60 फोटो के साथ साल 2022 की यादें फैंस के साथ शेयर की हैं. इनमें बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ भी कुछ फोटोज हैं, जो तेजी से वायरल हो रही है. वहीं इन फोटोज पर फैंस अपना रिएक्शन देते हुए शादी का सवाल पूछ रहे हैं.

60 फोटोज में दिखाई 2022 की खास पल

कुछ देर पहले मलाइका अरोड़ा ने 2022 की यादों को शेयर करते हुए 60 फोटो शेयर की हैं, जिसमें उनके खूबसूरत लुक्स के अलावा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, दोस्त करीना कपूर के साथ फोटो शामिल हैं. मलाइका ने तेज स्पीड वाली इस फोटो वाली वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘वह साल जो इन 60 फोटोज में था… #bye2022hello2023.’ वीडियो की पहली फोटो से लेकर आखिरी फोटो में मलाइका का खूबसूरत अवतार देखने को मिला है. वहीं बीच की फोटो में अर्जुन कपूर से लेकर करीना कपूर के साथ बिताए हुए खूबसूरत पलों की झलक देखने को मिली है.

ये भी पढ़ें- Tarak Mehta ka Ooltah Chashmah: अब तारक मेहता के डायरेक्टर ने छोड़ा शो, कई सितारे पहले ही छोड़ चुके हैं साथ

ये भी पढ़ें- Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने दोस्तों संग शेयर की ऐसी फोटो, यूजर्स लगे पूछने- लोटा कहां है?

सोशल मीडिया पर छाया मलाइका के ये वीडियो

मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. मलाइका अरोड़ा के चाहने वाले उनकी इस 60 फोटो वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं. इन तस्वीरों के अलावा मलाइका अरोड़ा बीते साल शुरू हुए अपने शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं. इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ में ‘आप जैसा कोई’ गाने में आइटम डांस से भी मलाइका अरोड़ा ने जमकर महफिल लूटी.

बता दें, मलाइका अरोड़ा हाल ही में बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की थी, जिसमें वरुण धवन और उनकी वाइफ समेत उनके दोस्त नजर आए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

8 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

23 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

23 minutes ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

23 minutes ago