The Traitors 2: अमेजन प्राइम वीडियो पर जल्द ही पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ का नया सीजन दस्तक देने वाला है. करण जौहर की होस्टिंग वाले इस शो में इस बार एंटरटेनमेंट का डोज और भी ज्यादा हाई होने वाला है. इस सीजन में मुनव्वर फारूकी, रिया चक्रवर्ती, श्वेता तिवारी और शालिनी पासी जैसे कई जाने-माने चेहरे नजर आने वाले हैं. लेकिन शो शुरू होने से पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का एक चौंकाने वाला बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है.
मल्लिका ने किया टॉम क्रूज को लेकर खुलासा
शो के दौरान आपस में बातचीत करते हुए एक को-कंटेस्टेंट ने मल्लिका से पूछा कि क्या उनका किसी पर क्रश है? इस सवाल पर मल्लिका ने बड़े ही अनोखे अंदाज में जवाब दिया कि उन्हें किसी पर क्रश नहीं है, बल्कि “सबको मेरे पर क्रश होता है.”
बात यहीं खत्म नहीं हुई इसके आगे मल्लिका ने जो कहा, उसने वहां मौजूद सभी लोगों के होश उड़ा दिए. उन्होंने दावा किया कि हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज को आजकल उन पर क्रश है. मल्लिका ने कॉन्फिडेंस के साथ कहा कि वह बिल्कुल सच बोल रही हैं और अगर इस समय उनका फोन उनके पास होता, तो वह सबको उसका वीडियो भी दिखा देतीं. उन्होंने यह भी शेयर किया कि पास्ट में वे दोनों साथ में पार्टी किया करते थे.
Tom Cruise having a crush on Mallika Shera…What? 😭
by
u/Pure_Taste7048 in
TheTraitorsIndia
सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय
जैसे ही यह क्लिप और खबर इंटरनेट पर आई यूजर्स ने इस पर मजेदार रिएक्शन देना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बंट गए हैं. एक यूजर ने लिखा कि हालांकि यह बात सुनने में बहुत फनी लगती है, लेकिन कौन जानता है कि सच क्या हो. वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि मल्लिका को अब ‘उर्वशी रौतेला वाला सिंड्रोम’ हो गया है.
इसके उलट कुछ फैंस मल्लिका के सपोर्ट में भी उतरे. एक यूजर ने कमेंट किया कि वह मल्लिका की बात पर पूरा यकीन कर सकते हैं क्योंकि वह हमेशा से काफी बेबाक और रियल इंसान रही हैं.
ये भी पढ़ें- जब रिश्तों में ड्रामा नहीं, असलियत थी; जानिए 25 साल बाद भी क्यों ताजा महसूस होती है फरहान अख्तर की यह फिल्म?
शो में दिखेगा जबरदस्त ड्रामा
बात करें ‘द ट्रेटर्स’ के सीजन 2 की तो यह 13 अगस्त से स्ट्रीम होने जा रहा है. इस बार शो की थीम के मुताबिक इसमें धोखे, शक, राजनीति और भरपूर ड्रामा देखने को मिलेगा. अब यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि शो में इस बार बाजी कौन मारता है कोई चालाक ‘ट्रेटर’ या फिर सीधे-साधे ‘इनोसेंट्स’?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


