Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मुन्ना भैया का कमबैक, बबुआ यादव का भौकाल: ‘मिर्जापुर द मूवी’ देख थिएटर्स में सीटी बजा रहे फैंस

Mirzapur Movie Review: ओटीटी पर धमाल मचाने के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. पहले दिन के शो के बाद दर्शकों की ओर से फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. मुन्ना भैया की वापसी और रवि किशन के किरदार ने बड़े पर्दे पर गदर मचा दिया है.

'मिर्जापुर: द मूवी' का सिनेमाघरों में जलवा, मुन्ना भैया और रवि किशन के अवतार पर फिदा हुए फैंस.

'मिर्जापुर: द मूवी' का सिनेमाघरों में जलवा, मुन्ना भैया और रवि किशन के अवतार पर फिदा हुए फैंस. (PC: भारत एक्सप्रेस)

Mirzapur Movie Review: मशहूर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ का फिल्मी अवतार आखिरकार बड़े पर्दे पर उतर चुका है. थिएटर्स में रिलीज होते ही फिल्म को दर्शकों और प्रशंसकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. एक्स (ट्विटर) पर सामने आ रहे पब्लिक रिएक्शंस के मुताबिक, बड़े पर्दे पर मिर्जापुर का वही पुराना भौकाल और क्राइम-एक्शन का रोमांच वापस लौट आया है.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने अपनी बेहतरीन स्टारकास्ट, मुन्ना भैया की धमाकेदार वापसी, रवि किशन की नई एंट्री और दमदार डायलॉग्स के दम पर दर्शकों को निराश नहीं किया है. शानदार एडवांस बुकिंग और पॉजिटिव पब्लिक रिव्यू के साथ यह फिल्म बड़े पर्दे पर एक बड़ा हिट साबित होती दिख रही है.

कहानी और पब्लिक रिएक्शन

ओटीटी के बाद सिनेमाघरों में आई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में दर्शकों को क्राइम, बदला, सत्ता और तीखे संवादों का वही पुराना तड़का देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, बैकग्राउंड स्कोर और स्क्रीनप्रेजेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस बार बड़े पर्दे के इस भव्य अनुभव को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

‘मुन्ना भैया’ की वापसी ने दर्शको के उत्साह को दोगुना किया

फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा ‘मुन्ना भैया’ (दिव्येंदु शर्मा) की वापसी को लेकर हो रही है. सीरीज में उनके किरदार के खत्म होने के बाद फिल्म में उनकी मौजूदगी ने दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया है. वहीं, पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अपने ‘कालीन भैया’ के शांत और खौफनाक अंदाज में दिखे हैं, जबकि अली फजल (गुड्डू पंडित) के साथ उनकी टक्कर फिल्म का मुख्य आकर्षण बनी हुई है.

रवि किशन की एंट्री ने नई उर्जा भर दी

दर्शकों के बीच मीना भाभी और बाउजी के एक खास सीन और संवाद (‘शेर की उमर ज्यादा है, लेकिन बूढ़ा नहीं हुआ’) की भी काफी चर्चा है. इसके अलावा, रवि किशन की ‘बबुआ यादव’ के रूप में हुई एंट्री ने कहानी में एक नई ऊर्जा भर दी है. कई फैंस ने फिल्म को 5 में से 4 स्टार देते हुए इसे सीरीज से भी ज्यादा प्रभावशाली बताया है.

फिल्म को थिएटर्स में मजबूत शुरुआत मिली

अग्रिम बुकिंग की बात करें तो फिल्म को थिएटर्स में मजबूत शुरुआत मिली है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पहले दिन की एडवांस बुकिंग से फिल्म ने लगभग 9.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो इस फ्रेंचाइजी के प्रति दर्शकों की दीवानगी को साफ दर्शाता है.

यह भी पढ़ें-मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ले सकती हैं बिग बॉस के घर में एंट्री, इन सितारों के नाम पर भी चर्चा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital