मनोरंजन

Money Laundering Case: दुबई जाना चाहती हैं जैकलीन फर्नांडिस, कोर्ट में नई याचिका दाखिल कर मांगी इजाजत

Money Laundering Case:  200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नींडिस ने विदेश जाने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में नई याचिका दाखिल की है. एक्ट्रेस ने 27 जनवरी से 30 जनवरी के बीच दुबई जाने की मांग की है. जैकलीन पेप्सिको इंडिया कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए दुबई जाना चाहती हैं.

27 जनवरी को होगी याचिका पर सुनवाई

इससे पहले जैकलीन फर्नांडिस ने 29 जनवरी को एक दिन के लिए दुबई जाने की इजाजत मांगने वाली अर्जी थी – जिसे वापस ले लिया गया था. वहीं मामले में पटियाला हॉउस कोर्ट ने ED को 27 जनवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा था. बता दें कि जैकलीन की पेप्सिको इंडिया कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए दुबई जाने की याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट में 27 जनवरी को सुनवाई होगी.

ये भी पढ़ें-RRR का गाना नाटू-नाटू ऑस्कर के लिए नॉमिनेट, रेस में लेडी गागा के गाने को पीछे छोड़ा

मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई 15 फरवरी को होगी

बता दें कि 200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर मामले की सुनवाई पटियाला हाउस कोर्ट ने 23 जनवरी को स्थगित कर दी थी. अदालत में मामले में आरोपो पर बहस होनी थी. वहीं कोर्ट ने सुनवाई को 15 फरवरी तक के लिए टाल दिया था. वहीं कोर्ट से जैकलीन को राहत मिली थी. दरअसल अदालत ने एक्ट्रेस के व्यक्तिगत तौर पर पेश होने से छूट दे दी थी.

ये भी पढ़ें-Oscar Nomination: दस लोगों के साथ शूट हुई थी डॉक्यूमेंट्री, बजट के नाम पर कुछ नहीं था, अब ऑस्कर के लिए हुई नॉमिनेट

जैकलीन ने सुकेश पर लगाए थे ये आरोप

बता दें कि जैकलीन 18 जनवरी को कोर्ट में पेश हुई थीं. इस दौरान उन्होंने 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश पर गंभीर आरोप लगाए थे. एक्ट्रेस ने अपने बयान में कहा था कि सुकेश ने उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया था और उनकी लाइफ को नर्क बना दिया और उनका करियर भी बर्बाद कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकलीन ने दावा किया था कि सुकेश ने उनके सामने खुद को सन टीवी के मालिक के तौर पर इंट्रोड्यूस किया था और ये भी कहा था कि वह तमिलनाडु की दिवंगत सीएम जयललिता का रिश्तेदार है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

1 minute ago

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

33 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

1 hour ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

1 hour ago