होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत(Bhagwant Mann) को जान से मारने की धमकी मिली है. गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री मान बठिंडा के खेल स्टेडियम में राष्ट्रीय धवज फहराएंगे. लेकिन इससे पहले ही सिख फॉर जस्टिस आंतकी समूह की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है. सिख फॉर जस्टिस के आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने खुले तौर पर यह धमकी दी है. आतंकी तरफ से कहा कि अगर सीएम 26 जनवरी को तिरंगा फहराएंगे तो उन पर RPG हमला होगा.
वहीं आतंकी पन्नू की तरफ से बठिंडा में कई जगहों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखावा दिए गए हैं. मंगलवार को शहर के महाराजा रणजीत सिंह तकनीकी यूनिर्वसिटी की दीवार, एनएफएल कालोनी की दीवार और मलोट रोड पर काली भैरव मंदिर की दीवार समेत कई और दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए देखे गए.
मुख्यमंत्री को एक वीडियो जारी कर यह धमकी दी गई है. इस वीडियो आतंकी पन्नू कह रहा है कि,”अगर सीएम ने तिरंगा फहराया तो उन पर आरपीजी हमला होगा. अपनी बात पर और जोर देते हुए कहा कि जो बठिंडा शहर में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखवाना जानते हैं वो आरपीजी भी चलाना जानते हैं. बेहतर होगी सीएम तिरंगा ना फहराए”.
आतंकी पन्नू ने यह भी कहा कि,”सीएम के साथ अगर हिंदू भी वहां नहीं आएं तो अच्छा रहेगा, नहीं तो उन पर भी हमला हो सकता है. उन्होंने आगे कहा कि,”रॉकेट भी चलाया जा सकता है”. उसने बताया कि,”सीआईएसएफ (CISF), एनएफएल कॉलोनी, महाराजा टेक्निकल यूनिवर्सिटी और मलोट रोड पर काली भैरव पीठ मंदिर पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए. साथ ही आरपीजी जिंदाबाद लिखा गया है”.
आंतकी के धमकी देने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. CCTV के आधार पर पुलिस मामले का जांच कर रही है. जहां-जहां भी खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए थे. वहां-वहां पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि” जिले में सुरक्षा के कडे़ इंतजाम है, किसी भी शरारती तत्व को शांति भंग करने नहीं दी जाएगी”.
US China Trade Deal: अमेरिका और चीन ने वॉशिंगटन वार्ता के बाद 30 अरब डॉलर…
Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…
Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय (एसपीएमसी) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की…
दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…