Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Money Laundering Case: ‘सुकेश चंद्रशेखर ने मेरे जज्बातों से खिलवाड़ किया, नरक बन गई मेरी जिंदगी’- जैकलीन ने कोर्ट में किए कई खुलासे

Money Laundering Case: जैकलीन ने कहा, “सुकेश ने मुझसे कहा कि वह उनका बड़ा फैन है और मुझे दक्षिण भारत में भी फिल्में करनी चाहिए.”

jacqueline-fernandez-sukesh-chandrasekhar(1)

जैकलीन और सुकेश चंद्रशेखर

Money Laundering Case: एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में बुधवार को दिल्ली की एक अदालत से कहा कि महाठग चंद्रशेखर ने उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया और उनके जीवन को ‘नरक’ बना दिया. पटियाला हाउस अदालत में चल रहे मामले में अभिनेत्री ने दावा किया कि सुकेश की सहयोगी पिंकी ईरानी ने खुद को ‘एक सरकारी अधिकारी’ बताया था और उनसे कहा कि उन्हें कार से सैर कराने ले जा रही है.

जैकलीन फर्नांडिस के बयान के अनुसार, सुकेश ने खुद को सन टीवी का मालिक बताया था और दावा किया था कि (तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री) जे. जयललिता उनकी मौसी थीं. जैकलीन ने कहा, “सुकेश ने मुझसे कहा कि वह उनका बड़ा फैन है और मुझे दक्षिण भारत में भी फिल्में करनी चाहिए. सन टीवी के मालिक के रूप में उसके पास कई प्रोजेक्ट हैं. उसने कहा, हमें दक्षिण भारतीय फिल्मों में एक साथ काम करने की कोशिश करनी चाहिए.”

‘मेरा करियर बर्बाद कर दिया’

जैकलीन ने कहा, “सुकेश ने मुझे गुमराह किया, मेरा करियर और मेरी आजीविका बर्बाद कर दी.” जैकलीन ने कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि सुकेश को गृह और कानून मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के रूप खुद को पेश करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने दावा किया कि उन्हें सुकेश के असली नाम का पता तब चला, जब उन्हें उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में बताया गया. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें पिंकी ईरानी ने धोखा दिया था. उसने कभी भी सुकेश की पृष्ठभूमि का खुलासा नहीं किया.

ये भी पढ़ें: KL Rahul और Athiya Shetty की शादी के लिए सजा घर, सामने आया डेकोरेशन का वीडियो

उन्होंने कहा, “पिंकी ईरानी चंद्रशेखर की गतिविधियों और पृष्ठभूमि से वाकिफ थी. लेकिन उसने मुझे कभी इस बारे में नहीं बताया.” इसी अदालत ने 16 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को एक्ट्रेस द्वारा दायर एक आवेदन पर नोटिस जारी किया था, जिसमें पेशे से जुड़े काम के लिए 27 जनवरी के बाद दुबई जाने की अनुमति मांगी गई है.

जैकलीन ने पिछले साल दिसंबर में बहरीन में अपनी बीमार मां से मिलने के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगी थी. हालांकि, उन्होंने इसे वापस ले लिया, क्योंकि अदालत उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति देने को तैयार नहीं थी. चंद्रशेखर पर कथित तौर पर राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और व्यापारियों से पैसे वसूलने का आरोप है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital