दिशा पाटनी और मौनी रॉय की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी
Mouni Roy and Disha Patani marriage news: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अचानक तलाक लेकर हर किसी को हैरान कर दिया. पहले दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अनफॉलो किया फिर एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए क्लियर कर दिया कि दोनों तलाक लेने वाले हैं. दोनों ने जब से अपने तलाक की ऑफिशियल किया है, सोशल मीडिया यूजर्स मौनी रॉय की बेस्ट फ्रेंज और बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पाटनी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. यूजर्स का मानना है कि दिशा की वजह से दोनों का तलाक हुआ है. इसी एक वायरल पोस्ट ने विवाद को और बढ़ा दिया, जिसमें दावा किया गया कि मौनी रॉय ने दिशा पाटनी के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि करते हुए शादी का ऐलान कर दिया है. मौनी रॉय और दिशा पाटनी के रिश्ते को लेकर यूजर्स तरह- तरह की बातें कर रहे हैं. हालांकि, बाद में साफ हुआ कि यह पोस्ट पूरी तरह फर्जी है और इसे एडिट करके वायरल किया गया है.
दिशा पाटनी और मौनी रॉय की शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई खलबली
दिशा पाटनी और मौनी रॉय की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें आप देख सकते हैं कि दोनों एक्ट्रेस मंदिर की सीढ़ियों पर गले में माला पहने हुए बैठी हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट में दावा किया गया कि मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिशा पाटनी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “एक अध्याय खत्म होने के बाद मुझे अपना हमेशा का प्यार मिल गया। हां… दिशा और मैं इस प्रेम कहानी को शादी में बदलने के लिए तैयार हैं. अब दर्द से खुशी तक का सफर हमेशा के लिए शुरू हो रहा है. बस फिर क्या इन दोनों की तस्वीरों को देख सोशल मीड़िया यूजर्स दोनों को ही जमकर ट्रोल करने लगे. सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स देखने को मिले. हालांकि, फैक्ट सामने आने के बाद कई लोगों ने फर्जी खबर फैलाने वालों की आलोचना भी की और एक्ट्रेस की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील.
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: इरफान खान की ‘अनरिलीज्ड फिल्म’: नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया था डायरेक्ट, पत्नी सुतापा ने दिखाई अनदेखी तस्वीरें
संयुक्त पोस्ट के जरिए कंफर्म किया था तलाक
गुरुवार को मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक संयुक्त बयान जारी तलाक की पुष्टि की थी. इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर उस पर लिखा था कि हम अपनी निजी जिंदगी में मीडिया के कुछ वर्गों द्वारा दिखाई जा रही अनावश्यक और दखल देने वाली दिलचस्पी से दुखी हैं. हमने अलग होने का फैसला किया है और निजी व शांतिपूर्ण तरीके से इस स्थिति को संभालने के लिए जरूरी समय ले रहे हैं. बयान में आगे लिखा गया हमारी निजी जिंदगी को सनसनीखेज बनाने के लिए झूठी कहानियां और गलत बातें फैलाई जा रही हैं, जो हमारे रिश्ते की सच्चाई को नहीं दर्शातीं. काफी सोच-विचार के बाद हमने आपसी समझदारी के साथ अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



