मनोरंजन

Nawazuddin Siddiqui: सात दिन से नहीं दिया खाना, सोने को बिस्तर नहीं, रूम में लगवाया CCTV कैमरा- आलिया के वकील ने लगाए नवाजुद्दीन पर गंभीर आरोप

Nawazuddin Siddiqui:  बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं. बीते दिनों खबर आई थी कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां मेहरूनिसा सिद्दीकी ने उनकी पत्नी आलिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद उनकी पत्नी को वर्सोवा पुलिस ने पूछताछ के लिए भी बुलाया था. इसके बाद आलिया ने अभिनेता पर आरोप लगाए थे वहीं, अब आलिया के वकील ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

आलिया सिद्दीकी के वकील ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर लगाए आरोप

दरअसल आलिया सिद्दीकी के वकील रिजवान सिद्दीकी ने अपने बयान में कहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के सदस्यों ने आलिया सिद्दीकी को घर से निकालने के लिए हर संभव कोशिश की पहले उन्होंने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. फिर, पुलिस के जरिए गिरफ्तारी की धमकी भी दी और अब उन पर जुल्म किए जा रहे हैं.

इसके अलावा वकील रिजवान ने नवाजुद्दीन और उनके परिवार पर आलिया को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के सदस्यों ने पिछले सात  दिनों से मेरी क्लाइंट को खाना भी नहीं दिया है. वह उन्हें सोने के लिए बिस्तर तक नहीं दे रहे हैं और ना ही नहाने के लिए बाथरूम दे रहे हैं. आलिया के कमरे में सीसीटीवी कैमरा तक लगवा दिया गया है. उनके कमरे के बाहर 24 घंटे बॉडीगार्ड तैनात रहते हैं.

ये भी पढ़ें-क्यों टली Varun Dhawan-Janhvi Kapoor की फिल्म ‘बवाल’ की रिलीज डेट? सामने आई वजह

वकील ने आरोप लगाते हुए कहा कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके घर वालों ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि मैं आलिया सिद्दीकी से मिल नहीं पाऊं, लेकिन मैंने और मेरी टीम में जैसे-तैसे उनके हस्ताक्षर ले लिए हैं. अब हम नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकेंगे.

आलिया ने परेशान करने का लगाया था आरोप

बता दें कि पिछले हफ्ते, आलिया ने दावा किया था कि नवाजुद्दीन की मां द्वारा संपत्ति विवाद को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद उनके घर पर उन्हें परेशान किया जा रहा था. आलिया फिलहाल नवाजुद्दीन के अंधेरी वाले घर में रह रही हैं. पासपोर्ट मुद्दों की वजह से आलिया कथित तौर पर अपने बच्चों यानी और शोरा के साथ दुबई से लौटी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

32 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

44 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

1 hour ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

2 hours ago