मनोरंजन

National Film Awards में ‘थलाइवी’ को कोई अवॉर्ड नहीं, कंगना ने किया रिएक्ट

69वें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं की की घोषणा कर दी गई है. 24 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की गई. जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगो की बधाइयों की बाढ़ आ गई है. जहां विजेता सितारे एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं तो वहीं फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों को बधाई दे रहे हैं.

कंगना रनौत ने पुरस्कार विजेताओं के बारे में लिखा एक पोस्ट

इस पर कंगना रनौत ने पुरस्कार विजेताओं के बारे में एक पोस्ट लिखा है और यहां तक ​​कि उनकी फिल्म थलाइवी को कोई प्रशंसा नहीं मिलने के बारे में भी खुलकर बात की है. इंस्टाग्राम पर कंगना ने एक लंबा नोट लिखा और उसे स्टोरी के तौर पर शेयर किया. अभिनेत्री ने लिखा, “#nationalawards2023 के सभी विजेताओं को बधाई. यह एक ऐसा कला कार्निवल है जो देश भर के सभी कलाकारों को एक साथ लाता है… यह जानना और इतने महत्वपूर्ण काम से परिचित होना वास्तव में मैजिकल है.

आप सभी जो इस बात से निराश हैं कि मेरी फिल्म ‘थलाइवी’ को कोई जीत नहीं मिली…कृपया जान लें कि कृष्णा ने मुझे जो कुछ भी दिया और या नहीं दिया है मैं उसके लिए हमेशा ग्रेटफुल हूं और आप सभी जो वास्तव में मुझसे प्यार करते हैं और मेरी सराहना करते हैं, उन्हें मेरे नजरिए की भी सराहना करनी चाहिए. खैर… मुझे विश्वास है कि जूरी ने अपना बेस्ट काम किाय है… मैं सभी को शुभकामनाएं देती हूं हरे कृष्णा.”

ये भी पढ़ें- USA: सरेंडर के बाद Donald Trump गिरफ्तार, धोखा-धड़ी से लेकर चुनाव पलटने तक लगे हैं गंभीर आरोप

चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं कंगना

बता दें, कंगना चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं. 2010 में, कंगना ने फैशन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता. 2015 में, कंगना ने क्वीन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. 2016 में, कंगना ने तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता. 2021 में, कंगना ने मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसी के लिए अपना तीसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता. काम के मोर्चे पर, कंगना अगली बार अपने निर्देशन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी. फिल्म 24 नवंबर, 2023 को रिलीज होने वाली है. इमरजेंसी के बाद कंगना तेजस में भी नजर आएंगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

31 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago