दुनिया

USA: सरेंडर के बाद Donald Trump गिरफ्तार, धोखा-धड़ी से लेकर चुनाव पलटने तक लगे हैं गंभीर आरोप

Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनको साल 2020 में अमेरिका में चुनाव के नतीजों को पलटने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा उनपर धोखा-धड़ी और साजिश का आरोप लगा हुआ है. बता दें कि ट्रंप ने चुनाव में धोखाधड़ी के मामले में अटलांटा की फुल्टन काउंटी जेल में सरेंडर किया. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार लिया, हालांकि वह केवल 20 मिनट ही जेल में रह पाए उसके बाद ट्रंप बाहर आ गए. इस दौरान उनके आसपास काफी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई. न्यूज एजेंसी एएफपी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद ट्रंप मग शॉट लिया गया। ट्रंप के जेल में सरेंडर करने से प्रेसिडेंसी चुनाव के लिए उनकी रेटिंग बढ़ सकती है.

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलावा इस मामले में आरोपी बनाए गए कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. बता दें कि ट्रंप इस साल चार बार अमेरिका की अलग-अलग अदालतों में सरेंडर कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि चुनावी साल होने के वजह से ट्रंप ऐसा कर रहे हैं. इससे उनको चुनाव में फायदा हो सकता है.

20 मिनट जेल में रहने के बाद मिली जमानत

जानकारी के मुताबिक काउंटी में गिरफ्तार होने के बाद वह 20 मिनट जेल में रहे और फिर उन्हें जमानत मिल गई. इसके बाद वह अटलांटा के हर्ट्सफील्ड-जैक्सन एयरपोर्ट पर पहुंचे और मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है. ट्रंप ने आगे कहा कि, “उनकी गिरफ्तारी खुले तौर पर न्यायिक व्यवस्था का मजाक है और अमेरिका के राजनीतिक इतिहास के लिए एक काला दिन है. उन्होंने कहा, मुझे उस चुनाव को चुनौती देने का पूरा अधिकार है जिसमें पारदर्शिता और ईमानदारी नहीं बरती गई हो. अपने खिलाफ लंबित अन्य मामलों पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा, सरकार उनको अगले साल होने वाले चुनावों से रोकने के लिए ऐसा कर रही है.”

ट्रंप पर किया लगे हैं आरोप

डोनाल्ड ट्रंप पर कोई एक नहीं, बल्कि चार आपराधिक आरोप हैं, जिसमें देश को धोखा देने की साजिश करना, सरकारी काम या कार्यवाही में रुकावट पैदा करना, सरकारी काम को रोकने की साजिश करना और नागरिकों के अधिकारों के खिलाफ साजिश के आरोप लगे हैं. हालांकि ट्रंप इस मामले में खुद निर्दोष बताते हैं, उन्होंने अदालत में कहा कि यह मामला एक ‘राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के उत्पीड़न’ का है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

2 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

3 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

3 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

3 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago