होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
इस साल सिनेमाघर में 11 अगस्त को गदर 2 रिलीज हुई थी. जिसके बाद इस फिल्म ने लोगों को काफी एंनटरटेन किया था. ये फिल्म इस साल की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में से एक है. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म मे काफी गदर मचाया था. सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है. तो आइए जानते है आप इस फिल्म को ओटीटी पर कब और कहां देख सकते है.
‘गदर 2’ साल ने 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर साल 2023 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर नजर आएगी. मूवी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इस बारे में आधिकारिक घोषणा कर दी है और इसकी ओटीटी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है. एक्स पर अपडेट साझा करते हुए, ज़ी5 ने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, “उल्टी गिनती शुरू होती है! तारा सिंह आपका दिल जीतने के लिए बिल्कुल तैयार है! भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर सिर्फ 2 दिनों में ZEE5 पर आ रही है! गदर 2 अब ZEE5 पर”
तो अब घर बैठे सनी देओल के बड़े, बेहतर और बोल्ड एक्शन सीन और उनके सबसे लोकप्रिय डायलॉग ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा’ को सुनने और देखने के लिए तैयार हो जाइए, जो लंबे समय तक हर भारतीय के दिल में गूंजता रहेगा. फिल्म में सनी देओल अपने प्रसिद्ध हैंड पंप दृश्य को दोहराते हुए और ‘उड़ जा काले कावा’, ‘मैं निकला गड्डी लेके’ जैसे चार्टबस्टर्स (2001 की फिल्म से) पर गाते और नाचते और 2001 के उसी जादू को दोहराते हुए दिखाई देंगे.
ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच Anushka Sharma ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, लिखा- ‘अगर आपके मैसेज…
फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ-साथ उत्कर्ष शर्मा अहम भूमिका में हैं. ‘गदर 2’ में फिल्म के पहले पार्ट के आगे की कहानी दिखाई गई है. जिसमें तारा का बेटा पाकिस्तान चला जाता है और उसे कैद में रख उसे प्रताड़ित किया जाता है. पहले पार्ट में तारा अपनी पत्नी को बचाने पाकिस्तान गया था और इस बार वह अपने बेटे के लिए पहुंचा है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…