Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Animal का जलवा बरकरार, फिल्म ने की 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई, जानें 9 वें दिन का कलेक्शन

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ (एनिमल) ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है. इस फिल्म की कमाई दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. 

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है. इस फिल्म की कमाई दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है. फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के नौ दिनों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ दुनिया भर में छाई हुई है. इस फिल्म ने एक बार फिर दर्शकों को सिनेमा हॉल की ओर मोड़ दिया है. संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले दिन से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है. 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म के कई शो हाउसफुल हो रहे हैं. 

जानिए ‘एनिमल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ‘एनिमल’ ने रिलीज के पहले दिन 63.8 करोड़ की कमाई की है. दूसरे दिन 66.27 करोड़, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, पांचवें दिन 37.47 करोड़, छठे दिन 30.39 करोड़, सातवें दिन 24.23 करोड़, आठवें दिन 22.95 करोड़ और 37. नौवें दिन करोड़. कुल मिलाकर फिल्म ने रिलीज के नौ दिनों में 398.53 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का कलेक्शन किया है.

‘एनिमल’ ने रिलीज के नौ दिनों में बनाया रिकॉर्ड

फिल्म ‘एनिमल’ ने रिलीज के नौ दिनों के अंदर ही इतिहास रच दिया है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 63 करोड़ का कलेक्शन किया है. ‘एनिमल’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 338.85 करोड़ का कलेक्शन किया है. रिलीज के नौवें दिन फिल्म ने 37 करोड़ का कलेक्शन किया है.

ये भी पढ़ें- ‘Four Daughters’: इस अरबिक डॉक्यूमेंट्री में दिखा इस्लामिक स्टेट के आतंक और सेक्स क्राइम का सच, मिला बेस्ट डॉक्यूमेंट्री अवार्ड

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’ से क्लैश हो रही है. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. लेकिन कमाई के मामले में रणबीर की ‘एनिमल’ ने बाजी मार ली है. फिल्म ‘एनिमल’ हर दिन करोड़ों रुपए की कमाई कर रही है. इस फिल्म में रणबीर के साथ बॉबी देओल के काम की भी हर तरफ सराहना हो रही है. 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital