Bharat Express DD Free Dish

शादी टूटी, फैली चीटिंग की खबरें! Premanand Maharaj से मिलने पहुंचे Palash Muchhal? वायरल हुईं तस्वीरें

पलाश मुच्छल की वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से सामने आई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है. स्मृति मंधाना संग शादी पोस्टपोन होने और चीटिंग की अफवाहों के बीच यह विजिट चर्चा में है.

Palash Muchhal Visit Premanand Maharaj

Palash Muchhal Visit Premanand Maharaj: क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी बीते कई हफ्तों से सुर्खियों में बने हुए हैं. कभी शादी की नई तारीख को लेकर अटकलें, तो कभी पोस्टपोन होने की वजह, दोनों की पर्सनल लाइफ अब सोशल मीडिया का हॉट टॉपिक बन चुकी है. इस बीच, पलाश मुच्छल की एक नई तस्वीर ने लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है.

भक्तों की भीड़ में दिखे पलाश

पलाश को अपनी मां के साथ वृंदावन में स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम में देखा गया. तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही जंगल में आग की तरह फैल गईं. फोटो में पलाश भक्तों के बीच बैठे दिखाई दे रहे हैं, देखा जा सकता है कि उनके चेहरे पर मास्क लगा हुआ है.

जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाओं का सैलाब उमड़ पड़ा. कई यूजर्स ने इसे लेकर तरह-तरह की बातें कहना शुरू कर दिया. किसी ने इसे “सिम्पैथी स्टंट” बताया तो किसी ने इसे निजी विवादों से ध्यान हटाने की कोशिश का नाम दे दिया.

एक यूजर ने लिखा- “अब लोग बस सहानुभूति बटोरने के लिए ऐसे जगह जाने लगे हैं, धर्म का मजाक बना दिया है.” वहीं दूसरे ने कमेंट किया- “तस्वीर में उनकी मां और बॉडीगार्ड भी हैं, कुछ तो गड़बड़ लग रही है.”
कई लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि जब भी कोई मुश्किल में फंसता है, तो सबसे पहले आश्रम का ही रास्ता क्यों पकड़ लेता है.

शादी क्यों टली? अफवाहों से हंगामा

स्मृति और पलाश की शादी पिछले महीने की 23 तारीख को होनी थी, लेकिन आखिरी समय में उसे टालना पड़ा. दरअसल, स्मृति मंधाना के पिता को शादी के दौरान हार्ट अटैक आ गया. इस हादसे के बाद पूरा परिवार बैकफुट पर चला गया और शादी की तैयारियां रोक दी गईं.

इसके तुरंत बाद खबर आई कि एसिडिटी की समस्या के चलते पलाश को भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था. इन दो घटनाओं के बाद इंटरनेट पर लोगों ने तरह-तरह की कहानियां बनानी शुरू कर दीं. कई लोगों का कहना था कि दोनों के रिश्ते में दिक्कतें आ गई हैं.

हालांकि, स्मृति मंधाना के भाई श्रवण ने सभी अफवाहों पर ब्रेक लगा दिया. उन्होंने साफ कहा कि शादी बस पोस्टपोन हुई है, कैंसिल नहीं और अभी कोई नई तारीख तय नहीं हुई है. स्मृति के मैनेजर ने भी यही बात दोहराई और बताया कि शादी को टालने का असली कारण उनके पिता की तबीयत है, बाकी सब बातें सिर्फ अफवाह हैं.

ये भी पढ़ें- न सनी, न बॉबी! करोड़ो की पुश्तैनी वसीयत का मालिक कौन? नाम जानकर लगेगा झटका

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read