Bharat Express DD Free Dish

‘कालीन भैया’ की मां का निधन, पैतृक गांव गोपालगंज में हुआ अंतिम संस्कार

अभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. अंतिम संस्कार बिहार के गोपालगंज स्थित उनके पैतृक गांव बेलसंड में हुआ.

Pankaj Tripathi Mother Death

Pankaj Tripathi Mother Death: अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की मां हेमवंती देवी का निधन हो गया है. बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड में उन्होंने अंतिम सांस ली. एक्टर (Pankaj Tripathi) की टीम ने बयान जारी कर इस दुखद खबर की जानकारी दी. उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बेलसंड में परिजों, रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में हुआ.

टीम ने क्या कहा?

टीम ने कहा,

“हमें आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि श्री पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की प्यारी मां, हेमवंती देवी का शुक्रवार को बिहार के गोपालगंज के बेलसंड में अपने पैतृक गांव में शांतिपूर्वक निधन हो गया.”

आखिरी पलों में मां के साथ

बयान में आगे कहा गया,

“वह 89 साल की थीं और कुछ समय से बीमार थीं. पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) उनके आखिरी पलों में उनके साथ थे. त्रिपाठी परिवार इस बड़ी क्षति पर शोक मना रहा है और सभी से विनम्र निवेदन है कि हेमवंती देवी को अपनी यादों और प्रार्थनाओं में रखें. परिवार ने मीडिया और शुभचिंतकों से इस दुख की घड़ी में उनकी निजता का सम्मान करने और शांतिपूर्वक शोक मनाने का समय देने की अपील की है.”

पिता का भी हो चुका है निधन

इससे पहले, एक्टर (Pankaj Tripathi) के पिता पंडित बनारस तिवारी का 21 अगस्त 2023 को उनके पैतृक गांव में निधन हो गया था. उस समय पंकज त्रिपाठी मुंबई में ‘ओएमजी 2’ का प्रमोशन कर रहे थे और तुरंत अंतिम संस्कार के लिए बिहार वापस चले गए थे.

ये भी पढ़ें-Shahrukh Khan ने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, रिलीज किया ‘KING’ का टीजर, जबरदस्त एक्शन में नजर आए बादशाह!

एक्टर ने शुरुआती दिनों में अपने पिता की मदद की, जो एक पुजारी और किसान थे, लेकिन पटना में कॉलेज थिएटर के दौरान उन्हें एक्टिंग का शौक हो गया. नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से ग्रेजुएट होने के बाद, त्रिपाठी मुंबई चले गए, जहां उन्होंने अनुराग कश्यप की डायरेक्टेड फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से ब्रेक मिलने से पहले कई साल छोटे-मोटे रोल किए.

एक्टर पंकज त्रिपाठी ने ‘मसान’, ‘न्यूटन’, ‘स्त्री’, ‘मिर्जापुर’, ‘मिमी’ और ‘ओएमजी 2’ जैसी फिल्मों में सराहनीय अभिनय किया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read