Pawan Singh Viral Video: सावन के पवित्र महीने में चारों तरफ भगवान शिव के भजनों की धूम है. जिधर देखो उधर कांवड़ियों का सैलाब और महादेव के जयकारे सुनाई दे रहे हैं. ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह भी इन दिनों अपने गानों और स्टेज परफॉर्मेंस को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है जिसमें कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई पवन सिंह की दरियादिली की तारीफ कर रहा है.
बैरिकेड तोड़कर स्टेज पर पहुंचा फैन
हुआ यूं कि बस्ती में एक भव्य कांवड़ महोत्सव का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पवन सिंह अपनी सुरीली आवाज में शिव भक्ति के एक से बढ़कर एक भजन गा रहे थे. माहौल पूरी तरह से भक्तिमय था और उनके चाहने वाले झूम रहे थे.
तभी भीड़ के बीच से एक उत्साही कांवड़िया फैन जोश में होश खो बैठा. वह सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे स्टेज पर चढ़ गया और पवन सिंह के नजदीक जाने की कोशिश करने लगा. उसके हाथ में एक फोटो फ्रेम भी था जिसे वह अपने चहेते कलाकार को दिखाना चाहता था. फैन को यूं अचानक स्टेज पर आते देख वहां तैनात सुरक्षाकर्मी भड़क गए और गुस्से में उस शख्स को पकड़कर तुरंत स्टेज से नीचे धकेल दिया.
In Uttar Pradesh’s Basti district, a programme featuring popular Bhojpuri actor-singer Pawan Singh took an unexpected turn when one of his enthusiastic fans climbed onto the stage.
The bouncers, police personnel and some leaders present on the stage reportedly grabbed the fan… pic.twitter.com/z5mnzX7NXr
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) August 10, 2026
पवन सिंह का रिएक्शन वायरल
घटना पलभर में घटी लेकिन पवन सिंह की नजर उस पर तुरंत पड़ गई. अपने फैन के साथ इस तरह का बर्ताव देख ‘पावर स्टार’ ने बीच-बचाव किया. उन्होंने तुरंत गाना रोका और बाउंसरों को रोकते हुए उस कांवड़िए फैन को वापस प्यार से स्टेज पर बुलाया.
पवन सिंह ने न सिर्फ उस फैन को गले लगाया बल्कि उसके हाथ में मौजूद फोटो फ्रेम के साथ उसके साथ मुस्कुराते हुए तस्वीरें भी खिंचवाईं. अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि भले ही पवन सिंह कितने भी बड़े स्टार बन चुके हों लेकिन जमीन से उनका जुड़ाव और अपने फैंस के प्रति उनका प्यार आज भी कम नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें- Govinda Affair Rumours: गोविंदा ने अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘किसी लड़की का नाम बदनाम नहीं करूंगा’
‘भोजपुरी बवाल’ में छाए हैं पवन सिंह
बता दें कि यूपी-बिहार के दिलों पर राज करने वाले पवन सिंह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. वह इन दिनों कलर्स टीवी और जियो सिनेमा (जियो हॉटस्टार) पर चल रहे नए रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का हिस्सा बने हैं. 2 अगस्त 2026 से शुरू हुए इस अनोखे शो में स्क्रिप्टेड ड्रामे की बजाय कलाकारों की रियल जिंदगी और उनकी आपसी बातचीत को दिखाया जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


