Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शाही अंदाज में हुई थी प्रियंका चोपड़ा की शादी, ‘मोतियों से जड़ा गाउन और क्रिस्टल से बना आउटफिट देख उड़ जाएंगे होश

Priyanka Chopra Royal Wedding: प्रियंका चोपड़ा की शादी काफी रॉयल अंदाज में हुई थी. कई लोगों ने इस लग्जरी शादी पर सवाल भी उठाए थे. जिसपर से प्रियंका ने अब पर्दा उठाया है.

Priyanka Chopra Royal Wedding: बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा की शादी राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन में बड़ी धूमधाम से हुई. इनकी शादी बॉलीवुड सेलेब्स की सबसे आलीशान शादियों में से एक थी. इनकी शादी में देश-विदेश से कई मेहमान शामिल हुए थे. इस आलीशान तरीके से की गई शादी में खर्चे भी कम नहीं हुए. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में जब प्रियंका से आलीशान तरीके से शादी करने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वह हमेशा से एक महल में शादी करना चाहती थीं.

प्रियंका हमेशा से लग्जरी से शादी करना चाहती थीं

हाल ही में सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में जब प्रियंका चोपड़ा से उनकी लग्जरी शादी की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, ‘क्योंकि मैंने कभी नहीं कहा कि मैं छोटी हूं. मैं जो कुछ भी करती हूं वह बड़ा है. मैं एक बोल्ड लड़की हूँ. यह एक बड़े पैमाने की शादी थी लेकिन यह सिर्फ 110 लोगों के बीच हुई और वे हमारे सबसे करीबी लोग थे. हमने इस शादी को काफी सीक्रेट रखा. मैं उस महल में शादी करना चाहता था जिसमें 75 फुट का रास्ता था, और क्यों नहीं?’

ये भी पढ़ें- UP Politics: “…शासन मनमानी से नहीं, समझदारी और ईमानदारी से चलता है…”, 2000 के नोट बंद होने पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी साधा निशाना

प्रियंका का वेडिंग गाउन 1826 घंटे में तैयार हो गया था

प्रियंका चोपड़ा ने बेहद रॉयल अंदाज में शादी की. उन्होंने निक जोनास के साथ ईसाई और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से शादी की. इस शाही शादी में प्रियंका चोपड़ा ने रॉयल वेडिंग पर्ल और क्रिस्टल से बना आउटफिट पहना था. ये आउटफिट उन्होंने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग में पहना था जो करीब 1826 दिनों में पूरा हुआ था. यह एक हस्तनिर्मित गाउन था. वहीं उन्होंने अपनी हिंदू शादी में सब्यसाची मुखर्जी का लाल लहंगा भी पहना था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital