Bharat Express DD Free Dish

मुंबई ऑटो में फंसी एक्ट्रेस प्रिया बख्शी! खौफनाक वीडियो के पीछे का ‘असली सच’ जानकर दंग रह जाएंगे आप

फिल्म ‘जेएनयू’ फेम प्रिया बख्शी ने बांद्रा में ऑटो ड्राइवर द्वारा गलत रास्ते पर ले जाने और बदसलूकी का वीडियो शेयर कर सनसनी फैला दी. नॉर्थ इंडियंस के अपमान और सुरक्षा पर सवाल उठाने वाली इस पोस्ट के अंत में एक ऐसा ट्विस्ट निकला, जिसने फैंस को ही नाराज कर दिया.

Priya Bakshi, Mumbai, Viral Video

Priya Bakshi Viral Video: मुंबई में देर रात सफर करना क्या वाकई सुरक्षित है? इस सवाल पर बहस तब छिड़ गई जब एक्ट्रेस प्रिया बख्शी का एक डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. ‘जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ फिल्म से चर्चा में आईं प्रिया ने बांद्रा में अपने साथ हुई एक ऐसी आपबीती शेयर की, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. लेकिन जैसे-जैसे इस कहानी की परतें खुलीं, एक ऐसा ट्विस्ट सामने आया जिसने इंटरनेट की दुनिया को दो गुटों में बांट दिया.

बांद्रा की वो खौफनाक रात

प्रिया बख्शी ने 14 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह काफी घबराई हुई और डरी हुई नजर आ रही थीं. वीडियो में दिख रहा है कि वह एक ऑटो रिक्शा में सवार हैं और ड्राइवर से बार-बार गुहार लगा रही हैं कि वह गाड़ी रोक दे. प्रिया का दावा था कि ड्राइवर सीधे रास्ते को छोड़कर ऑटो को किसी अनजान और सुनसान गली में ले जा रहा था. जब प्रिया ने गूगल मैप्स चेक किया, तो वह रास्ता वहां भी नहीं दिख रहा था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PRIYA BAKSHI (@priyabakshi_19)

जब उन्होंने ड्राइवर से पूछा कि वह कहां जा रहा है, तो रुकने के बजाय ड्राइवर बहस करने लगा. प्रिया वीडियो में चिल्लाते हुए कह रही हैं, “भैया ऑटो रोको, मैं पुलिस को फोन कर दूंगी. आप मुझे कहां ले जा रहे हो? मुझे आपके साथ नहीं जाना है.” काफी जद्दोजहद के बाद ड्राइवर ने गुस्से में ऑटो रोका और प्रिया को यह कहकर उतार दिया कि “यह हमारा एरिया है, यहां मत आया करो.”

नॉर्थ इंडियंस के साथ बर्ताव पर उठा सवाल

ऑटो से उतरने के बाद प्रिया काफी भावुक दिखीं. उन्होंने कैमरे पर कहा कि मुंबई जैसे शहर में नॉर्थ इंडियंस (उत्तर भारतीयों) के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है और उन्हें ‘कूड़े’ जैसा ट्रीट किया जा रहा है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि किसी शहर से अनजान होने का मतलब यह नहीं कि आप किसी को छोटा समझें. सवाल पूछना बदतमीजी नहीं है.

ये भी पढ़ें- Mahashivratri Special: अमृता फडणवीस ने जारी किया ‘शंभू रे’ गीत, कहा- ‘सुनते ही मन में जागती है शिव भक्ति’

कहानी में ट्विस्ट?

अब आता है इस पूरी घटना का सबसे बड़ा मोड़. प्रिया की इस पोस्ट ने जहां एक तरफ सुरक्षा और क्षेत्रीय भेदभाव जैसे गंभीर मुद्दों पर बहस छेड़ दी, वहीं पोस्ट के नीचे लिखे हैशटैग्स ने सबको चौंका दिया. प्रिया ने अंत में #Ad और #Collaboration का इस्तेमाल किया है. इससे यह साफ हो गया कि यह पूरी घटना शायद एक ब्रांड प्रमोशन या किसी विज्ञापन का हिस्सा थी.

सोशल मीडिया पर अब लोग इस बात से नाराज हैं कि सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे को पब्लिसिटी स्टंट के लिए इस्तेमाल किया गया. हालांकि, प्रिया का कहना है कि मुद्दा लोगों की मानसिकता का है, चाहे वह विज्ञापन हो या हकीकत.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read