Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Parineeti Chopra संग वेडिंग रुमर्स के चलते Raghav Chadha ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘इन्जॉय करने का जल्द मौका दूंगा…’

Parineeti-Raghav: परिणीति और राघव चड्ढा के रिलेशनशिप में होने के रुमर्स काफी समय से छाए हुए हैं. वहीं आप नेता राघव ने पहली बार परिणीति को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है.

Raghav Chadha On Parineeti: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की खबरें सुर्खियों में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल जल्द ही एक इंटिमेट फंक्शन में एक-दूसरे से सगाई कर सकते हैं. वहीं परिणीति चोपड़ा और उनके बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा ने अपने रिलेशन को लेकर चुप्पी साध रखी है. लेकिन हाल ही में एक बातचीत में आप नेता ने संकेत दिया कि उनके निजी जीवन में कुछ चल रहा है. राजनेता की बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी करने की अफवाहें काफी समय से सुर्खियों में हैं. हालांकि अभी तक कपल ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म नहीं किया है. वहीं एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान आप नेता राघव ने परीणीति से वेडिंग रुमर्स पर चुप्पी तोड़ी है.

राघव चड्ढा ने परिणीति के साथ वेडिंग रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी

इस अफवाह पर जब उनसे पूछा गया, “परिणीति की खूब चर्चा हो रही है” इसका जवाब देते हुए राघव ने कहा, ‘आज जश्न मनाने का दिन है आम आदमी पार्टी नेशनल पार्टी बनी है. और कई सारे जश्न मनाने के अवसर आएंगे. वहीं मीडिया के सवाल पूछे जाने पर राघव ने एक  उत्तर के साथ सवाल को टालने की कोशिश की.

राघव से परीणीति को लेकर कई बार पूछे गए हैं सवाल

वहीं एक और न्यूज चैनल से बातचीत में जब राघव से परिणीति को लेकर यह सवाल पूछा गया तो राघव ने कहा था, “मैं आपको बताऊंगा. उस पर हमारा अलग से इंटरव्यू होगा.” इसी बीच परिणीति लंदन की ट्रिप के बाद मुंबई लौट आई हैं. एक्ट्रेस को मंगलवार दोपहर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था.

ये भी पढ़ें- Salman Khan ने सबके सामने खोली पलक तिवारी की पोल, बताया- फिल्म सेट पर किस एक्टर के थीं करीब

हार्डी संधू ने परिणीति और राघव के रिश्ते पर मुहर लगाई

परिणीति और राघव अपने रिश्ते को लेकर चुप हैं लेकिन हाल ही में सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी थी और कहा था कि परिणीति और राघव जल्द ही शादी करने वाले हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने भी हाल ही में ट्विटर पर कपल को बधाई दी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest