मनोरंजन

रजनीकांत का फैंस को जन्मदिन का तोहफा, आने वाली फिल्म के नाम का ऐलान

अभिनेता रजनीकांत  का  कल 73वां जन्मदिन था.इस मौके पर कई मशहूर हस्तियों के साथ-साथ उनके फैंस ने भी सोशल मीडिया के जरिए रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. इसी तरह हाल ही में लाइका प्रोडक्शन ने रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो के जरिए थलाइवर 170 के टाइटल की घोषणा की गई है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

मूवी का नाम हुआ आउट

रजनीकांत की 170वीं फिल्म थलाइवर 170 के टाइटल की आज घोषणा कर दी गई है. इस फिल्म का नाम वेट्टाइयां है. हाल ही में लाइका प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के जरिए उन्होंने फिल्म वेट्टइयां का ऐलान किया है. इस वीडियो में रजनीकांत का स्वैग नजर आ रहा है. वीडियो की शुरुआत में रजनीकांत इस किताब को पढ़ते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वे आंखों पर चश्मा और हाथों में डंडे लिए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- MP-Chhattisgarh CM Oath Ceremony: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज होगा शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी समेत ये नेता होंगे शामिल

लाइका प्रोडक्शंस ने एक ट्वीट में थलाइवर 170 के टाइटल के बारे में भी जानकारी दी है. ट्वीट में लिखा था, “इंतजार खत्म हुआ! पेश है थलाइवर170 का शीर्षक- वेट्टैयन। थलाइवर के खास दिन पर उसकी ताकत, स्टाइल और स्वैग का प्रदर्शन!”

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत 33 साल बाद स्क्रीन शेयर करेंगे

फिल्म वेट्टाइयां में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत 33 साल बाद स्क्रीन शेयर करेंगे. अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने 1991 में फिल्म ‘हम’ में साथ काम किया था. इसके बाद वह फिल्म वेट्टाइयां में नजर आएंगे. फिल्म में फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, किशोर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षा भी हैं. फिल्म का निर्देशन और लेखन टी.जे. ने किया है. इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

33 seconds ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

8 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

21 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

30 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

36 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago