खेल

IND vs AUS: नंबर-1 की गद्दी… ऑस्ट्रेलिया सीरीज में दांव पर लगी है टीम इंडिया की कई उम्मीदें

IND vs AUS Test Series: 9 फरवरी से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. यह सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी. क्योंकि अगर भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है तो इस सीरीज में भारत को अपना दबदबा कायम करना होगा. भारत को लगातार चौथे साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने की उम्मीद होगी. ICC टेस्ट रैंकिंग भी लाइन पर होगी क्योंकि भारत शीर्ष क्रम की टेस्ट टीम बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ने की कोशिश करेगा, जिससे रोहित शर्मा के लिए सीरीज और चुनौतीपूर्ण हो जाएगी.

टीम इंडिया ने नागपुर टेस्ट की तैयारी शुरू की

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टेस्ट टीम ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुरू हो रहे पहले टेस्ट की तैयारी शुरू कर दी. बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करने वाले पहले खिलाड़ियों में शामिल थे. रवींद्र जडेजा, जिन्हें तमिलनाडु के खिलाफ सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के बाद श्रृंखला में शामिल होने के लिए फिट माना गया था, को भी अभ्यास करते हुए देखा गया. बीसीसीआई के सोशल मीडिया अकाउंट्स के कैप्शन में कहा गया है, टीम इंडिया ने नागपुर में पहले टेस्ट से पहले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: Joginder Sharma का वो ऐतिहासिक ओवर… भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले प्लेयर ने लिया संन्यास

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में दांव पर लगी है टीम इंडिया की कई उम्मीदें

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में बेंगलुरू के बाहरी इलाके अलूर में केएससीए क्रिकेट ग्राउंड में प्रशिक्षण ले रहा है, जहां वे गुरुवार से अभ्यास कर रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया और भारत, वर्तमान में एमआरएफ आईसीसी मेन्स टेस्ट टीम रैंकिंग और चल रहे आईसीसी वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 चक्र दोनों में क्रमश: नंबर एक और दो स्थान पर हैं. साथ ही दोनों टीमें अभी चार टेस्ट मैच की सीरीज खेलेंगी. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी फिलहाल भारत के पास है, जिसने 2017, 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली तीन श्रृंखलाएं जीती हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 14 टेस्ट श्रृंखलाओं में मेजबानी की है और 8-4 की बढ़त हासिल की है, जिसमें से दो श्रृंखलाएं ड्रा रही हैं.

इनमें से आठ टेस्ट सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत में खेली गई हैं, जिसमें मेजबान टीम ने उस समय 7-1 सीरीज की बढ़त हासिल की थी और 25 टेस्ट में 16-5 जीत-हार का अनुपात था, जबकि ऑस्ट्रेलिया आखिरी बार 2004 में भारत में टेस्ट सीरीज जीती थी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

20 minutes ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

31 minutes ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

3 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

3 hours ago