Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Rekha Birthday Special: 71 साल की रेखा, लेकिन उनके आइकॉनिक रोल्स हमेशा जवान

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा आज 71 साल की हो गई हैं. उम्र बढ़ने के बावजूद उनकी अदाकारी और स्टाइल आज भी यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती है. आज भी जब उन्हें किसी इवेंट में देखा जाता है तो वो लाइमलाइट लूट लेती हैं.

Rekha Birthday Special: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा आज 71 साल की हो गई हैं. उम्र बढ़ने के बावजूद उनकी अदाकारी और स्टाइल आज भी यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती है. आज भी जब उन्हें किसी इवेंट में देखा जाता है तो वो लाइमलाइट लूट लेती हैं. इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनके 5 आइकॉनिक किरदारों के बारे में जो आज भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं और जिन्हें कोई और निभा नहीं सकता.

उमराव जान

रेखा ने साल 1981 में आई उमराव जान में एक तवायफ का रोल निभाया था. इसमें उनका नाम उमराव जान था. डांस और एक्टिंग के साथ-साथ रेखा ने अपने लुक्स से ऑडियंस को दीवाना बना लिया था. ये किरदार आज भी लोगों का फेवरेट है.

आरती सक्सेना

रेखा ने साल 1988 में आई खून भरी मांग में आरती सक्सेना का किरदार निभाया था. इसमें दिखाया गया था कि कैसे एक कमजोर महिला अपना बदला लेने के लिए लुक चेंज करती है. ये किरदार आज भी ऑडियंस का फेवरेट है.

मंजू दयाल

साल 1980 में खूबसूरत मूवी में रेखा ने मंजू दयाल का किरदार निभाया था जो कि ऋषिकेश मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी थी. चुलबुली और मजाकिया अंदाज में रेखा को खूब पसंद किया गया था.

ये भी पढ़ें- रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में Hardik Pandya, एयरपोर्ट पर Rumored Girlfriend के साथ हुए स्पॉट, क्या अब रिश्ता हुआ कन्फर्म?

सोनिया मेहरा

साल 2003 में आई कोई मिल गया फिल्म में रेखा ने सोनिया मेहरा का किरदार निभाया था. ऋतिक और रेखा के साथ-साथ इस फिल्म में प्रीति जिंटा भी लीड रोल में नजर आई थीं. इस किरदार को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया था.

चांदनी

साल 1981 में सुपरहिट फिल्म सिलसिला में रेखा ने चांदनी का किरदार निभाया था. इस फिल्म में रेखा के साथ-साथ मूवी में जया बच्चन और अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे. रेखा का ये किरदार भी हिट हुआ था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism