Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rekha के बेबाक बोल- ‘सुहागरात को ही संबंध बनाना जरूरी नहीं, मैं प्रेग्नेंट नहीं हुई तो क्या हुआ’, कहा-‘ये रिवाज सिर्फ…’

Rekha on Making Relation Before Marriage: रेखा ने शादी से पहले संबंध बनाने को लेकर बात की थी और कहा था कि जो लोग ये कहते हैं कि सुहागरात को ही संबंध बनाना चाहिए तो वो लोग बकवास करते हैं. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा?

Rekha

Rekha

Rekha on Making Relation Before Marriage: 70 के दशक के सबसे खूबसूरत हीरोइन एक्ट्रेसेस में गिने जाने वाली रेखा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं. उनका फिल्मी करियर के दौरान कई एक्टर्स के साथ नाम जुड़ा था. जहां आज के समय में लोग अपनी लाइफ के बारे में बोलने से कतराते हैं वहीं, आज वो बेखौफ अपनी लाइफ के बारे में बातें कहती हैं. बहुत कम ही लोग होंगे जिनको उनके लाइफ के बारे में पता नही होगा. अब इसी बीच एक इंटरव्यू में एक बार रेखा ने शादी से पहले संबंध बनाने को लेकर बात की थी और कहा था कि जो लोग ये कहते हैं कि सुहागरात को ही संबंध बनाना चाहिए तो वो लोग बकवास करते हैं. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा?

शादी से पहले संबंध बनाने सही…

दरअसल, लेखक यासिर उस्मान द्वारा लिखी गई जीवनी ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ में रेखा के अफेयर्स का जिक्र है. इस किताब में रेखा ने अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने शादी से पहले संबंध बनाने को उचित ठहराया है और कहा है कि सुहागरात को ही संबंध बनाने की बात बकवास है. रेखा ने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर बात की है, जिनमें अमिताभ बच्चन संग उनके रिश्ते और शादी के बाद हुए घटनाक्रम शामिल हैं.

सुहागरात को ही संबंध बनाना बकवास है-रेखा

रेखा का कहना है कि एक रिश्ते में शारीरिक संबंध बनाना स्वभाविक है. उनका मानना था कि जो लोग ये बोलते हैं कि एक अकेली महिला को केवल अपनी सुहागरात को ही संबंध बनाना चाहिए तो वो बकवास है. एक्ट्रेस ने बताया कि जहां प्यार होता है संबंध वहीं बनाया जा सकता है. इसके साथ ही रेखा ने ये भी कहा था कि ये महज संयोग है कि अब तक कभी वो प्रेग्नेंट नहीं हुई.

ये भी पढ़ें: ‘जैसे ही घड़ी में 8 बजते’… हिमानी शिवपुरी ने ‘संस्कारी बाबूजी’ को लेकर किया चौंकाने वाले खुलासे, बताया शराब पीकर करते थे हंगामा

एक शादी टूटी और फिर रही अफेयर की चर्चा

गौरतलब है कि रेखा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रही हैं. रेखा का नाम अमिताभ बच्चन संग कई एक्टर्स के साथ जुड़ा है. एक बार तो उन्होंने शादी भी की लेकिन अब तक उन्हें सच्चा प्यार नहीं मिल सका. उन्होंने मुकेश अग्रवाल से शादी की थी, जिनकी शादी 6 महीने में ही खत्म हो गई. शादी के 6 महीने बाद ही पति मुकेश ने सुसाइड कर लिया था. इसे लेकर एक्ट्रेस पर लिखी गई किताब में भी जिक्र किया गया है कि हनीमून के दौरान ही एक्ट्रेस को एहसास हो गया था कि वो एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं. शादी से पहले रेखा का नाम अमिताभ बच्चन के अलावा विनोद मेहरा और जितेंद्र संग भी जुड़ चुका है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital