Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘आदिपुरुष’ की टली रिलीज डेट, ओम राउत बोले- यह फिल्म नहीं, प्रभु श्रीराम के लिए हमारा समर्पण है‘

'आदिपुरुष’ की टली रिलीज डेट

प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन अभिनीत अपकमिंग फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज डेट को छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है. दरअसल फिल्म ‘आदिपुरुष’ का ट्रेलर अक्टूबर महीना में लॉन्च किया गया था. लेकिन टीजर में दिख रहे विजुअल्स इफ़ेक्ट्स जनता को बिल्कुल पसंद नहीं आया और फिल्म को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था. तानाजी फेमस निर्देशक ओम राउत सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फिल्म टाले जाने की है जानकारी दी, साथ ही उन्होनें कहा कि ‘आदिपुरुष केवल एक फिल्म नहीं बल्कि एक इमोशन है.

प्रभु श्री राम के प्रति भक्ति और हमारे गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है. दर्शकों को अच्छा VFX देने के लिए, आदिपुरुष की टीम को थोड़ा अधिक समय की जरुरत है. फिल्म ‘आदिपुरुष’ 500 करोड़ का भारी भरकम बजट से बनाई जा रही हैं. बता दें कि पहले ये फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होने वाली थी हालांकि अब ये फिल्म अगले साल जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

वहीं अगले साल जून में एक से बढ़कर एक बॉलीवुड फिल्में रिलीज होनी वाली है . ‘आदिपुरुष ‘ की नई रिलीज डेट के बाद जून का महीना दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट वाला महीन साबित होगा. 2 जून 2023 को शाहरुख खान की जोरदार एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘जवान ‘ , आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ और कार्तिक आर्यन की ‘सत्यप्रेम की कथा’ रिलीज होने वाली है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital