मनोरंजन

RRR का गाना नाटू-नाटू ऑस्कर के लिए नॉमिनेट, रेस में लेडी गागा के गाने को पीछे छोड़ा

Oscars 2023 Nominations:  इस साल ऑस्कर अवॉर्ड में भारत की अच्छी हिस्सेदारी देखने को मिली है. 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के नॉमिनेशन्स हो चुके हैं. इस बार एसएस राजामौली की फिल्म RRR के सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ ने अपनी जगह इसमें बना ली है. सॉन्ग बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट हुआ है. एमएम कीरावानी ने इस गाने को कंपोज किया है. गाने को सिर्फ नॉमिनेशन ही नहीं बल्कि ऑस्कर में जीत के लिए भी बहुत मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

दरअसल ‘नाटू नाटू’ गाने ने लेडी गागा और री- री के सॉन्ग्स को पीछे छोड़ा है. फैन्स तो यही उम्मीद कर रहे हैं कि एक बार फिर ‘नाटू नाटू’ अपने घर इंटरनेशनल अवॉर्ड लेकर आए. ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 नॉमिनेशन्स, बवर्ली हिल्स, कैलीफोर्निया में हुए. इसके नॉमिनेशन्स होस्ट रिज अहमद और एक्ट्रेस एलीसन विलियम्स ने किए. इंडियन सिनेमा के लिए वाकई में आज बहुत बड़ा दिन रहा है.

इन दो डॉक्यूमेंट्री फिल्मों ने भी मारी बाजी

इसके अलावा शॉनक सेन की डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म All That Breathes भी इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में नॉमिनेट हुई है. सिर्फ इतना ही नहीं, डायरेक्टर गुनीत मोंगी की The Elephant Whisperers डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट हुई है. कहना पड़ेगा कि आज इंडियन सिनेमा के लिए यह बहुत गर्व की बात हुई है कि देश से तीन फिल्में ऑस्कर जीतने की दौड़ में आई हैं. हालांकि भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) टॉप 15 में शॉर्टलिस्ट हुई ती, लेकिन यह दूर- दूर तक किसी भी कैटेगरी का हिस्सा नहीं बनी.

ये भी पढ़ें-गाड़ी की डिमांड कर रही थीं Nora Fatehi, मोरक्को में घर खरीदने के लिए ली थी मोटी रकम- महाठग सुकेश चंद्रशेखर का दावा

हाल ही में एसएस राजामौली की फिल्म RRR के सॉन्ग ‘नाटू नाटू’ ने गोल्डन ग्लोब 2023 अवॉर्ड अपने नाम किया था. इसने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी अवॉर्ड जीता था. भारत के लिए यह भी गर्व की बात थी. फैन्स इस न्यूज को सुनकर बेहद ही एक्साइटेड हुए थे. ट्विटर पर टीम को सभी ने बधाइयां दी थीं. फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के लिए यह बेहद ही स्पेशल मोमेंट था.

बता दें कि  RRR की टीम ने ट्विटर पर ‘नाटू नाटू’ का एक स्टिल शेयर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है. ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में नॉमिनेशन को लेकर पूरी टीम काफी खुश है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म ने अपने आप में एक इतिहास रचा है. पहले गोल्डन ग्लोब 2023 अवॉर्ड और अब ऑस्कर अवॉर्ड 2023 नॉमिनेशन में अपनी जगह बनाई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

31 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

45 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago