Box Office Collection:
एक अगस्त को बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘सन ऑफ सरदार 2’ (Son of Sardaar 2) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) की ‘धड़क 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. दोनों ही फिल्में अपनी पुरानी हिट फिल्मों की सीक्वल हैं और रिलीज से पहले खूब चर्चा में थीं. जहां ‘सन ऑफ सरदार 2’ एक कॉमेडी ड्रामा है तो वहीं ‘धड़क 2’ एक रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों की राह आसान नहीं रही है. इससे पहले रिलीज हुई ‘सैयारा’ (Sayyara) 17 दिन बाद भी जबरदस्त कलेक्शन कर रही है और नई फिल्मों को कड़ी टक्कर भी दे रही है.
कमाई का हाल
धड़क 2 ने पहले दिन 3.5 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की है जिससे दो दिन की कुल कमाई 7.25 करोड़ रुपये रही. वहीं सन ऑफ सरदार 2 ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 7.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. जिससे कुल कमाई 14.75 करोड़ रुपये तक पहुंचा. यहां साफ है कि अजय देवगन की फिल्म ने सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म से दोगुनी कमाई की है लेकिन स्टार पावर को देखते हुए यह आंकड़े कम प्रभावशाली हैं.
‘सैयारा’ का राज कायम
इस मुकाबले में ‘सैयारा’ अब भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. 16वें दिन भी इस फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की जबकि अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 291.35 करोड़ रुपये हो चुका है. यह साबित करता है कि सैयारा को कमाई के मामले में पछाड़ना नई फिल्मों के लिए मुश्किल हो रहा है.
बजट तुलना
फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ (Son of Sardaar 2) को बनाने की लागत लगभग 100 करोड़ रुपये है, जबकि ‘धड़क 2’ (Dhadak 2) को बनाने की लागत 60 करोड़ रुपये है. फिलहाल कमाई की स्पीड को देखें तो दोनों फिल्मों को अपने लागत निकालने में वक्त लग सकता है. दर्शकों का झुकाव अब भी सैयारा की ओर बना हुआ है और नई फिल्मों को इससे मुकाबले में काफी मेहनत करनी पड़ेगी.
इसे भी पढ़ें- मशहूर मिमिक्री आर्टिस्ट और एक्टर Kalabhavan Navas का निधन, होटल के कमरे में मिले बेहोश
कुल मिलाकर, बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर ‘सैयारा’ (Sayyara) की रफ्तार कायम है तो वहीं ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ अब तक उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रही हैं. अगले कुछ दिन इन फिल्मों के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं.
Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
