Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

प्रभास की Salaar ने Dunki के छुड़ाए छक्के, जानें पहले दिन हैरान कर देने वाला कलेक्शन

Dunki Box Office Collection: शाहरुख खान की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म ‘डंकी’ पूरे जोश के साथ 21 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. वहीं दूसरी तरफ 22 दिसंबर को प्रभास की ‘सालार’ ने लगभग 80 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की.

Dunki vs Salaar Box Office Collection: शाहरुख खान की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म ‘डंकी’ पूरे जोश के साथ 21 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई. राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी है और रिलीज के पहले दिन इसने दिन बॉक्स ऑफिस पर 29.2 करोड़ रुपये की कमाई की लेकिन दूसरे दिन बहुत ढीली पड़ गई. वहीं दूसरी तरफ फिल्म की तगड़ी कॉम्पटिशन प्रभास की ‘सलार’ से भी है. आइए देखते हैं दोनों फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है.

जानें शाहरुख खान की ‘डंकी’ का कलेक्शन

Sacnilk.com के अनुसार, शुक्रवार, 22 दिसंबर को ‘डंकी’ ने देश भर में 31.22% की हिंदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जिससे भारत में कुल 49.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ. इसने रिलीज के दूसरे दिन 20 करोड़ रुपये की कमाई की है. सबसे अधिक ऑक्यूपेंसी मुंबई में देखी गई, जो 46% तक पहुंच गई, जबकि चेन्नई 40% के साथ दूसरे स्थान पर रही. कोलकाता 38.75% के साथ पीछे है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 33% के साथ तीसरे नंबर पर है. सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी नाइट शोज में दर्ज की गई. पहले दिन ‘डंकी’ की सबसे बड़ी ऑक्यूपेंसी कोलकाता में दर्ज की गई. कोलकाता में कुल मिलाकर 55.25% देखा गया.

‘सलार’ का तगड़ा कलेक्शन

पिछली कईं फिल्मों के खराब प्रदर्शन के बाद प्रभास ने ‘सालार’ से बेहद शानदार कमबैक किया. एक्टर की इस फिल्म का दर्शकों ने दिल खोलकर वेलकम किया. फिल्म की तगड़ी तुलना और कॉम्पटिशन प्रभास की ‘सलार’ से भी है. 22 दिसंबर को रिलीज हुई ‘सलार’ ने शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक़, पहले ही दिन 95cr कमाए हैं और बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बंपर ओपनिंग पाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों से भी खूब तारीफ मिल रही है. इसकी तुलना अगर ‘डंकी’ से की जाए, तो दूर-दूर तक उसके कहीं नामों-निशान तक नहीं हैं.

‘डंकी’ की कहानी और कास्ट

‘डंकी’ पहली फिल्म है जिसमें शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी ने एक साथ काम किया है. कहानी विदेश जाने की चाह में दोस्तों के एक ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो डंकी के नाम से जाने जाते हैं. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी जैसे स्टार्स हैं.  यूं तो राजकुमार हिरानी जैसे डायरेक्टर की फिल्में बॉक्स ऑफिस ही नहीं, बल्कि लोगों के दिलों पर भी लंबे वक्त तक राज करती हैं. लेकिन ये शायद उनके करियर में कुछ कम स्टार्स जोड़ने का काम कर सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital