Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi Election: चुनाव आयोग ने जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, जानें इस बार कितने मतदाता चुनेंगे दिल्ली की सरकार

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर  चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है.

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर  चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है. दिल्ली में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं, जो इस बार दिल्ली की सरकार चुनेंगे.

कुल कितने वोटर्स ?

चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई फाइनल लिस्ट के अनुसार, इस बार दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की बात करें तो ये संख्या 83 लाख 49 हजार 645 और महिला वोटर्स की संख्या 71 लाख 73 हजार 952 है. वहीं 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता हैं.

वोटर लिस्ट से नाम कटवाने का आरोप

गौरतलब है कि दिल्ली में वोटर लिस्ट को लेकर आम आदमी पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए थे, आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाए थे कि बीजेपी वोटर लिस्ट से उनके विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम कटवा रही है. इसके लिए उन्होंने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें कहा था कि बीजेपी ने नाम कटवाने के लिए अर्जियां भी दाखिल की हैं.

बीजेपी ने किया था पलटवार

आम आदमी पार्टी के इन आरोपों पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार किया था,जिसमें उन्होंने कहा था कि जिन अर्जियों का हवाला दिया जा रहा है, उन्हें खुद आम आदमी पार्टी ने फाइल की थीं. उन्होंने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी खुद वोटर लिस्ट से नाम हटवाने की साजिश कर रही है.

बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं. पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की थी. 2015 में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने 67 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital