Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Salaar Box Office Collection: प्रभास की फिल्म ‘सलार’ की आंधी में उड़ी कई फिल्म, जानें जबरदस्त कलेक्शन

Salaar Box Office Collection: प्रभास-स्टारर ‘सलार पार्ट 1: सीजफायर’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर धुआंदार कमाई कर रही है. फिल्म हर रोज एक नया रिकॉर्ड बना रही है.

Salaar Box Office Collection: प्रभास-स्टारर ‘सलार पार्ट 1: सीजफायर’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर धुआंदार कमाई कर रही है. फिल्म हर रोज एक नया रिकॉर्ड बना रही है. प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं. साल 2023 की आखिरी बड़ी फिल्म ने जवान-पठान-जेलर जैसी फिल्मों को कमाई के मामले में छुट्टी कर दी है. आइए जानते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की है.

जानें कितना रहा कलेक्शन

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़े की मानें तो ‘सलार’ ने 5वें दिन 23.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. हालांकि, ये आंकड़े अभी बढ़ सकते हैं. इसी के साथ भारत में फिल्म का टोटल कलेक्शन 278.90 करोड़ रुपए हो गया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 90.7 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन ‘सलार’ ने 56.35 करोड़ रुपए कमाए तो वहीं, तीसरे दिन 62.05 करोड़ का कारोबार किया. चौथे दिन भी फिल्म ने 42.50 करोड़ रुपए कमा लिए थे. वहीं, दुनियाभर में ‘सलार’ ने 450 से ज्यादा कमा लिए हैं.

कमाई के मामले में ‘सलार’ कहीं आगे है बल्कि ओपनिंग डे से ही अपना जलवा दिखा रही है. शाहरुख खान की ‘पठान’, ‘जवान’ और रजनीकांत की ‘जेलर’ को पछाड़ते हुए ‘सलार’ ने पहले ही दिन वर्ल्ड वाइड सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की थी. इसी लिस्ट में तलपति विजय की ‘लियो’ भी शामिल है, जो पहले ही दिन ‘सलार’ के कलेक्शन के आगे घुटने टेक चुकी थी.

प्रभास का शानदार कमबैक

साउथ सुपरस्टार प्रभास की पिछली फिल्म ‘आदिपुरुष’ को फैंस ने सिरे खारिज कर दिया था. न तो फिल्म अपनी कहानी से दर्शकों का दिल जीत सकी और न ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कमाल दिखा सकी. ऐसे में ‘सालार’ के शुरुआती प्रदर्शन से ये साफ कहा जा सकता है कि सही मायने में प्रभास की वापसी होती नजर आ रही है. फिल्म सालार में प्रभास के अलावा एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में मौजूद हैं.

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital