Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ruslaan Movie: कानूनी पचड़े में फंसी एक्टर सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म ‘रुसलान’, मेकर्स के खिलाफ केस दर्ज

खास बात यह है कि सलमान के जीजा आयुष शर्मा को सलमान खान के रसूख का हमेशा से फायदा मिलता रहा है. क्या एक बार फिर ऐसा ही होगा या फिल्म जगत में बाहर से आए अभिनेता राजवीर शर्मा की फिल्म ‘रुसलान’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी यह चर्चा का विषय बन गया है. 

Ruslaan Movie

आयुष शर्मा, रुसलान फिल्म

Edited by Nitish Pandey

Ruslaan Movie: फिल्म अभिनेता राजवीर शर्मा और निर्माता जगदीश शर्मा ने एक्टर सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और तेलुगू फिल्मों के निर्माता के के राधामोहन की फिल्म ‘रुसलान’ के लिए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में केस दर्ज कराया है. हाल ही में सलमान के जीजा आयुष शर्मा की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसके निर्देशक कात्यायन शिवपुरी है. 21 अप्रैल 2023 को इसका पहला टीजर रिलीज किया गया है जिसमें आयुष शर्मा जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं.

इस फिल्म के निर्माता के के राधामोहन है. आयुष शर्मा के साथ-साथ इस फिल्म में तेलुगू सुपरस्टार जगपति बाबू और अभिनेत्री सुश्री मिश्रा भी हैं. सूत्रों के अनुसार यह फिल्म जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी. फिल्म निर्माताओं के अनुसार इस फिल्म का नाम पहले एएसओ 4 रखा गया था. लेकिन हाल ही में इसका नाम बदल कर ‘रुसलान’ रख दिया गया है.

गौरतलब है कि ‘रुसलान’ नाम की फिल्म पहले ही बनाई जा चुकी है. जो काफी चर्चा का विषय रही थी. इस फिल्म के मुख्य अभिनेता राजवीर शर्मा है और मौसमी चटर्जी की बेटी मेघा चटर्जी उनकी अभिनेत्री की भूमिका में हैं. इस फिल्म का निर्माण दिल्ली के प्रसिद्ध नेता एवं समाजसेवी जगदीश शर्मा ने किया था. खास बात यह है इस फिल्म से मौसमी चटर्जी की बेटी मेघा और फिल्म अभिनेता राजवीर शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत की थी. हाल ही में जैसे ही आयुष शर्मा की फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया गया तो फिल्मी गलियारों में राजवीर शर्मा की पहली फिल्म ‘रुसलान’ की चर्चा गर्म हो गई.

गौरतलब है कि राजवीर शर्मा ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की थी कि उनकी फिल्म ‘रुसलान’ जल्दी ही किसी बड़े ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने जा रही है. इस संदर्भ में जब हमने अभिनेता राजवीर शर्मा से बात की तो कहा कि आयुष शर्मा अच्छे अभिनेता हैं और उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म में अच्छा अभिनय किया है. जिसकी तारीफ की जानी चाहिए. लेकिन साथ-साथ राजवीर शर्मा ने यह भी कहा कि मेरी फिल्म ‘रुसलान’ जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने जा रही है और आयुष शर्मा की फिल्म अभी भी पोस्ट प्रोडक्शन में है और जल्द ही रिलीज होने जा रही है. दोनों का टाइटल ‘रुसलान’ है जोकि लोगों को भ्रमित कर सकता है कि उन्हें कौन सी ‘रुसलान’ देखनी है.

वहीं, जगदीश शर्मा ने कहा कि टाइटल ‘रुसलान’ उनका था परंतु न जाने किस कारण से आयुष शर्मा की फिल्म के निर्माता के के राधामोहन ने अपनी फिल्म का नाम ‘रुसलान’ रखा है. इससे दोनों फिल्मों के एक ही नाम से दर्शकों में कंफ्यूजन होगी और इससे दोनों फिल्मों को हानि पहुंच सकती है और अगर के के राधा मोहन अपने फिल्म का नाम नहीं बदलते हैं तो इससे मेरी फिल्म ‘रुसलान’ को भारी हानि पहुंचेगी और इसके ओटीटी राइट्स असंभव हो जाएगा. जगदीश शर्मा ने यह भी कहा सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा अच्छे कलाकार हैं और उन्हें इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि उनके किसी भी कदम से किसी अन्य अभिनेता या फिल्म निर्माता का नुकसान नहीं होना चाहिए. दोनों में से किसी भी फिल्म को नुकसान ना पहुंचे इस बात पर वह ध्यान दें.

जगदीश शर्मा के वकील रूद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे नोटिस देने पर भी फिल्म निर्माता और अभिनेताओं की तरफ से कोई जवाब ना मिलने के कारण आज हमने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में अपना केस दर्ज करवा दिया है और जल्दी इस पर माननीय न्यायालय द्वारा उचित कार्यवाही की जाएगी.

ध्यान देने वाली बात यह है कि सलमान के जीजा आयुष शर्मा को सलमान खान के रसूख का हमेशा से फायदा मिलता रहा है. क्या एक बार फिर ऐसा ही होगा या फिल्म जगत में बाहर से आए अभिनेता राजवीर शर्मा की फिल्म ‘रुसलान’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी यह चर्चा का विषय बन गया है.

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, अभिनेता राजवीर शर्मा को किसी भी विषय में आयुष शर्मा से कम आंकना, आयुष शर्मा और केके राधामोहन को भारी पड़ सकता है. अब देखना यह होगा कि क्या आयुष शर्मा अपनी फिल्म का नाम तीसरी बार फिर से बदलेंगे या अभिनेता राजवीर शर्मा की फिल्म ‘रुसलान’ को आर्थिक नुकसान झेलना होगा.

ये भी पढ़ें: Army Helicopter Crash: राजस्थान के हनुमानगढ़ में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो लोगों की मौत, पायलट पैराशूट से कूदे

सूत्रों के अनुसार, आयुष शर्मा की फिल्म के निर्माता और अभिनेता सभी को लीगल नोटिस दिया गया है और सभी में से किसी ने भी लीगल नोटिस का जवाब नहीं दिया. जिस कारण जगदीश शर्मा और राजवीर शर्मा ने अपने वकील रूद्र प्रताप सिंह के जरिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है. विशेष बात यह है केके राधा मोहन के साथ-साथ फिल्म के निर्देशक अभिनेताओं और सेंसर बोर्ड को भी पार्टी बनाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital