होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Salman Khan Family Pics: ईद के मौके पर सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान रिलीज कर अपने फैन्स को ईदी दी है. इसके साथ ही अपने घर के बाहर खड़े फैन्स को अपनी एक झलक दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया है. इसी बीच सलमान खान के ईद सेलिब्रेशन की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह भाई-बहन ही नहीं बल्कि अपने माता-पिता के साथ नजर आ रहे हैं. इसके अलावा उनकी पूरी खान फैमिली की तस्वीर भी नजर आई है.
सलमान खान के भांजे निर्वाण खान ने ईद के मौके पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें सलीम खान अपनी पत्नी सलमा खान और हेलन, बेटे अरबाज, सोहेल, अलवीरा और अर्पिता और सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं. इसके अलावा दूसरी तस्वीर में सलमान खान का पूरा खान परिवार नजर आ रहा है, जिसे देखकर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
बीते दिनों सलमान खान को जान से मारने की धमकियां मिलने के बावजूद सलमान खान अपने पिता सलीम खान के साथ फैंस को ईद के मौके पर बधाई देते नजर आए. हालांकि इस दौरान कड़ी सुरक्षा देखी गई. लेकिन फैंस काफी एक्साइटेड थे। वहीं, इस वजह से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ भी हो रही है.
ईद के मौके पर यानी 21 अप्रैल को फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी किसी का भाई किसी की जान रिलीज हो गई है. वहीं सलमान खान के अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल और पलक तिवारी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सलमान खान स्टारर फिल्म ने पहले दिन भारत में 15.81 करोड़ की कमाई की है. जबकि दूसरे दिन 24 से 25 करोड़ की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है.
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…