'द फैमिली मैन' के फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर
The Family Man Season 4: मनोज बाजपेयी की सुपरहिट वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का सीजन 3 हाल ही में 21 नवंबर 2025 को रिलीज हो गया है. इस सीजन को दर्शकों का मिला-जुला रिएक्शन मिला है. तीसरा सीजन एक रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ था, जिससे फैंस को उम्मीद थी कि मेकर्स चौथा सीजन भी लेकर आएंगे. अब खुद मनोज (Manoj Bajpayee) ने इस पर मुहर लगा दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक यूजर के सवाल पर जवाब देते हुए द फैमिली मैन सीजन 4 को लेकर बड़ा हिंट दिया है.
क्या बोले मनोज बाजपेयी? (Manoj Bajpayee On The Family Man)
एक यूजर ने X पर ट्वीट किया, ‘भाई, मैंने डबल-चेक किया… यहां तक कि ट्रिपल चेक भी किया. द फैमिली मैन सीजन 3 में एपिसोड 8 कहां है?’ तो मनोज बाजपेयी ने जवाब दिया, ‘अब सब चौथे सीजन में! मार काट खल्लास!!’ इस बयान से साफ हो गया है कि सीजन 4 आने वाला है. इस सीजन को फिर से राज और डीके ने बनाया है. सीरीज में मनोज बाजपेयी, जयदीप अहलावत, प्रियामणि, निमरत कौर, शारिब हाशमी जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं.

सीजन 3 की कहानी (The Family Man Season 3)
इस सीजन में मनोज को घर-परिवार और नौकरी दोनों को बचाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है. एक तरफ बीवी सुचित्रा (प्रियामणि) संग उनका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है. दोनों ने तलाक की अर्जी भी दे दी है. जिसके बारे में उनके बच्चों धृति (अश्लेषा ठाकुर) और अथर्व (वेदांत सिन्हा) को भनक तक नहीं थी. दूसरी तरफ देश की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी है. पर कुलकर्णी सर की मौत के बाद वो भी शक के दायरे में है. इस बार विलेन के रूप में रुक्मा (जयदीप अहलावत) और मीरा (निम्रत कौर) हैं.
ये भी पढ़ें: सलमान खान का अमाल मलिक और शहबाज बदेशा पर फूटा गुस्सा
सीजन 4 कब आएगा? (The Family Man Season 4 Date)
फैमिली मैन सीजन 3 ने दर्शकों को एक रोमांचक मोड़ पर छोड़ दिया है, और अब फैंस सीजन 4 का इंतजार कर रहे हैं. मनोज बाजपेयी के बयान से साफ हो गया है कि सीजन 4 आने वाला है, और इसमें कहानी आगे बढ़ेगी. हमें उम्मीद है. मनोज बाजपेयी ने भले ही सीजन 4 की पुष्टि कर दी हो, लेकिन अभी तक Amazon Prime Video या मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट या शूटिंग अपडेट नहीं दी गई है. इसलिए फैंस को आगे की घोषणा का इंतजार करना पड़ेगा. कि मेकर्स जल्द ही सीजन 4 की रिलीज डेट की घोषणा करेंगे.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




