Bigg Boss 19 का इस हफ्ते का सफर जितना भावुक और ड्रामेस से भरपूर रहा, उतना ही तीखा वीकेंड का वार भी साबित होने वाला है. जहां सप्ताहभर घर में परिवारजनों की एंट्री ने इमोशनल मोमेंट्स बनाए, वहीं वीकेंड पर होस्ट सलमान खान का गुस्सा पूरे माहौल को गरमा देने वाला है.
दरअसल, प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान अमाल मलिक और शहबाज बदेशा की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.
अमाल के रवैये पर सलमान का सवाल
प्रोमो में सलमान खान सबसे पहले मालती चाहर के साथ अमाल मलिक के बिहेवियर पर सख्त आपत्ति जताते हैं. सलमान कहते हैं, ‘अमाल, मालती के लिए आपका रवैया बेहद अपमानजनक था. आप स्ट्रॉन्ग लोगों से सीधे नहीं भिड़ते, बस पीछे से उनकी बातें करते हो.’ गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे और फरहाना भट्ट से आपने कभी भी सामने से बात नहीं की, हमेशा पीछे से ही आरोप लगाए. अमाल खुद को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सलमान उन्हें बीच में ही रोक देते हैं.
शहबाज बदेशा को कहा चमचा
इसके बाद सलमान शहबाज बदेशा को लेकर कहते हैं कि शहबाज शुरुआत से ही अमाल के लिए जरूरत से ज्यादा पजेसिव बिहेव कर रहे हैं. सलमान कहते हैं, ‘पहले दिन से आप उनके चमचे बने हुए हो.’ इस टिप्पणी ने कंटेस्टेंट्स को भी हैरान कर दिया. साथ ही, सलमान दोनों को बिग बॉस को बायस्ड बताने पर भी लताड़ते हुए दिखते हैं.
मुख्य द्वार खोल देता…
प्रोमो में सलमान यह भी कहते नजर आते हैं कि अगर वह उस समय घर में होते, जब अमाल और शहबाज ने बिग बॉस के फैसलों को ‘अनफेयर’ कहा था, तो वह मुख्य द्वार खुलवा देते और उन्हें कोई दूसरा ऑप्शन भी नहीं देते.
बता दें कि अमाल और शहबाज के आरोपों के बाद गौरव खन्ना की कैप्टन्सी उनसे वापस ले ली गई थी, जिस पर पिछले हफ्ते रोहित शेट्टी ने भी अमाल को फटकार लगाई थी.
ये भी पढ़ें: Ranveer Singh संग बाराती बने डोनाल्ड ट्रंप के बेटे, गर्लफ्रेंड संग ‘What Jhumka’ पर जमकर थिरके, वीडियो वायरल
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
