यूटिलिटी

Metro Rules 2023: नोएडा मेट्रो में हुआ बदलाव, कार्ड 50 रुपए से कम होने पर स्टेशन पर एंट्री बैन

Noida Metro Rail Corporation: अगर आप भी मेट्रो (Noida Metro News) की यात्रा करते हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है, क्योंकि नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो ने कार्ड में मिनिमम बैलेंस (Metro Card Rule) के नियम को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है. कार्ड में मिनिमम बैलेंस को पांच गुना बढ़ा दिया गया है. नए नियम के मुताबिक अब अगर आपके मेट्रो कार्ड में 50 रुपए से कम हुए  तो फिर आप मेट्रो स्टेशन के भीतर प्रवेश नहीं कर सकते हैं, ये फैसला मेट्रो स्टेशनों के भीतर भीड़भाड़ को देखते हुए किया गया है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) की ओर से यह फैसला लिया गया है. इस बात कि जानकारी एनएमआरसी की डायरेक्टर रितू माहेश्वरी ने एक आदेश जारी करते हुए दिया है.

मेट्रो कार्ड में मिनिमम बैलेंस रखने के नियम में बदलाव

मेट्रो स्टेशन में प्रवेश पाने के लिए मेट्रो कार्ड में आवश्यक न्यूनतम राशि को लेकर यह नियम 16 जनवरी से लागू कर दिया जाएगा. एनमआरसी ने अपने आदेश देते हुए कहा है कि यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए और ऑपरेशनल समस्याओं का हल निकालने के लिए एनएमआरसी ने मेट्रो कार्ड में मिनिमम बैलेंस रखने के नियमों में बदलाव करने का फैसला लिया है. एनएमआरसी स्मार्ट कार्ड में मिनिमम बैलेंस की सीमा को 10 रुपए से बढ़ा कर 50 रुपए करने का फैसला लिया गया है.

ये भी पढ़ें- Bihar: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना, मौन व्रत के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला, जंगलराज वालों को गोद में बैठा रही है सरकार

फिलहाल अब तक मेट्रो स्टेशन में प्रवेश पाने के लिए कार्ड में दस रुपए होना जरूरी था, लेकिन 16 जनवरी से 50 रुपए नहीं होंगे तो एंट्री नहीं दी जाएगी. एनएमआरसी मेट्रो से तकरीबन हर दिन 45 हजार लोग ट्रेवल करते हैं. भीड़भाड़ की स्थिति से निपटने के लिए एनएमआरसी ने यह फैसला लिया है.

एनएमआरसी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मेट्रो नेटवर्क की योजना, प्रबंधन और निर्माण की देखरेख करता है. कंपनी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच और सेक्टर 142 और बॉटनिकल गार्डन के बीच नई लाइनें बनाकर नोएडा मेट्रो और ग्रेटर नोएडा मेट्रो की पहुंच बढ़ाने की योजना पर भी काम जारी है.

Dimple Yadav

Recent Posts

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

24 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

44 minutes ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

60 minutes ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

2 hours ago