होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
हिंदी सिनेमा के किंग खान यानि कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को लेकर हर कोई एक्साइटेड है. फिल्म ‘जवान’ को लेकर हर दिन कोई न कोई ताजा अपडेट सामने आ रही है. इसी बीच ‘जवान’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि मेकर्स ने शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ की रिलीज डेट बदल दी है. आइए जानते हैं कि मेकर्स ने ये फैसला क्यों लिया है.
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ की रिलीज डेट बदल दी गई है. फिल्म ‘जवान’ 2 जून 2023 को रिलीज होनी है. लेकिन अब इसे बदल दिया गया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि मेकर्स को फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को पूरा करने के लिए और वक्त चाहिए. जिससे वह इस फिल्म को और भी बेहतर बना सके. रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 29 जून या अगस्त को रिलीज हो सकती है.
खबर है कि मेकर्स ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि यह फिल्म अलग और कूल दिखे. इसी वजह से साउथ सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर एटली की ‘जवान’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है. हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
‘जवान’ की रिलीज डेट बदलने की खबर सामने आने के बाद अब शाहरुख खान की इस फिल्म के लिए फैन्स को और इंतजार करना होगा. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मेकर्स द्वारा ‘जवान’ की नई रिलीज डेट का भी ऐलान किया जा सकता है. कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि जून के बाद ‘जवान’ अगस्त में रिलीज हो सकती है. आपको बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति और एक्ट्रेस नयनतारा मुख्य भूमिका में मौजूद हैं.
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…